दमोह में खाई में पलटी यात्री बस, 9 यात्री घायल

दमोह| जिले के नोहटा थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बड़ा सड़क हादसा हो गया। धुनगी नाला के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में करीब 9 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों और घायलों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि बस चालक शराब के नशे में था। यात्रियों का कहना है कि चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था, जिसके चलते बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के समय बस में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे। घायल मनोहर आदिवासी ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ सिंगपुर से लरगंवा जा रहे थे। रास्ते में चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और बस खाई में जा पलटी। वहीं एक अन्य घायल महिला सीमा आदिवासी ने बताया कि बस में बैठने के कुछ देर बाद ही हादसा हो गया।

जानकारी के मुताबिक बस रोजाना भजिया से बांदकपुर मार्ग पर संचालित होती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बस काफी जर्जर हालत में थी, इसके बावजूद उसे सड़कों पर दौड़ाया जा रहा था। नोहटा थाना प्रभारी अभिषेक पटेल ने बताया कि बस पलटने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही बस के दस्तावेज और फिटनेस की भी जांच की जा रही है।

ब्यूरो रिपोर्ट: आकिब खान

यह भी पढ़े: रायसेन में 09 मई को होगी जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक

  • Passenger bus overturns in a ditch in Damoh, 9 passengers injured
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

You Missed

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना