शिवपुरी: एसपी ऑफिस पहुंची युवती का हंगामा, महिला सब इंस्पेक्टर पर मारपीट के आरोप

शिवपुरी/  दीपक अग्रवाल : शिवपुरी में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर एक युवती ने जमकर हंगामा किया। युवती ने सिटी कोतवाली में पदस्थ सब इंस्पेक्टर भावना राठौर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस वाहन में ले जाते समय उसके साथ मारपीट की गई और पेट में लात मारी गई।

युवती का आरोप

युवती का आरोप है कि पुलिस द्वारा उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया, जिससे उसकी तबीयत भी बिगड़ गई। मामले को लेकर उसने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने की मांग की और कार्रवाई की गुहार लगाई।

डीएनए टेस्ट नहीं कराना चाहती है

वहीं पुलिस का कहना है कि युवती के लगाए गए आरोप निराधार हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक युवती डीएनए टेस्ट नहीं कराना चाहती है,  इसलिए पुलिस पर दबाव बनाने और कार्रवाई से बचने के लिए झूठे आरोप लगा रही है।

घटना के बाद एसपी कार्यालय परिसर में कुछ देर तक तनाव की स्थिति बनी रही। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच कराने की बात कही है।

  • shivpuri-sp-office-girl-protest-si-bhawna-rathore-assault-allegation
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना