सागर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा पर सवाल, 3 साल की मासूम से दरिंदगी

सागर/ मनिश कुमार चौबे:  सागर के प्रतिष्ठित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ इलाज के लिए भर्ती एक 3 साल की मासूम बच्ची के साथ अस्पताल के ही एक अन्य मरीज ने दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन पर गंभीर सवालिया निशान लगा दिए हैं।

आरोपी मौके से फरार

परिजनों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पीड़ित बच्ची अपने परिजनों के साथ सर्जिकल वार्ड में भर्ती थी। घटना उस समय हुई जब बच्ची वार्ड के पास स्थित बाथरूम में गई थी। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद या पीछे से आए एक आरोपी मरीज ने बच्ची के साथ गलत हरकत की। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया।

बच्ची ने मां को बताई आपबीती

परिजनों के बताए अनुसार जब मासूम रोते हुए अपनी मां के पास पहुंची और टूटे-फूटे शब्दों में अपनी पीड़ा व्यक्त की, तो परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना अस्पताल प्रबंधन को दी,  जिसके बाद मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया।

पुलिस की कार्रवाई और पोक्सो एक्ट

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। सागर सीएसपी ललित कुमार कश्यप ने बताया कि “बच्ची की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो  एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान हो चुकी है और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।”

 सुरक्षा पर उठे सवाल

इस घटना के बाद अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों और उनके परिजनों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यदि सरकारी अस्पतालों के वार्डों में भी बच्चे सुरक्षित नहीं हैं, तो प्रशासन क्या कर रहा है?

अस्पताल परिसर में सुरक्षा गार्डों की मौजूदगी के बावजूद इस तरह की वारदात होना प्रबंधन की बड़ी लापरवाही मानी जा रही है।

  • sagar-bundelkhand-medical-college-3-year-girl-assault-case-security-questioned
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना