जबलपुर ब्रेकिंग: चिरायु हॉस्पिटल में बवाल, बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने की तोड़फोड़ और पुलिस से बदसलूकी।

जबलपुर: चिरायु हॉस्पिटल में एक बच्चे की मौत को लेकर देर रात जमकर हंगामा हो गया। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ कर दी और अस्पताल प्रशासन के साथ-साथ पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए। घटना के बाद अस्पताल परिसर और मदन महल थाने में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार जब परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे, उससे पहले ही बच्चे की मौत हो चुकी थी। इसके बावजूद परिजन अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए भड़क गए और अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें परिजन अस्पताल में हंगामा करते और सामान तोड़ते दिखाई दे रहे हैं।

हंगामे की सूचना मिलने के बाद मदन महल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि समझाइश देने के दौरान परिजनों ने पुलिसकर्मियों के साथ भी अभद्रता और गाली-गलौच की। मदन महल थाना प्रभारी धीरज राज ने बताया कि अस्पताल में हंगामे और तोड़फोड़ के बाद परिजन थाने भी पहुंच गए, जहां उन्होंने फिर से जमकर हंगामा किया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

वहीं परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और पुलिस पर दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाए हैं। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

ये भी पढ़े – नशे के लिए खूनी खेल: जबलपुर में बेखौफ अपराधियों ने युवक को चाकू से गोदा, रसूखदारों के संरक्षण का आरोप।

  • jabalpur-breaking-chirayu-hospital-uproar-child-death-police-complaint-madan-mahal
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    निर्माणाधीन शनवारा-लालबाग मार्ग का निरीक्षण, विधायक अर्चना चिटनिस ने गुणवत्ता और नागरिक सुविधाओं पर दिए निर्देश

    बुरहानपुर में निर्माणाधीन शनवारा-सिंधीबस्ती से लालबाग रेलवे स्टेशन तक…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चीन में 7 लाख डिलीवरी वर्कर्स की जगह लेंगे रोबोट, JD.com संस्थापक का बड़ा दावा

    चीन में 7 लाख डिलीवरी वर्कर्स की जगह लेंगे रोबोट, JD.com संस्थापक का बड़ा दावा

    पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण नहीं? सरकार के बयान पर कांग्रेस के सवाल, जानिए पूरा विवाद

    पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण नहीं? सरकार के बयान पर कांग्रेस के सवाल, जानिए पूरा विवाद

    PM Surya Ghar Yojana से 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली, ₹78,000 सब्सिडी का लाभ

    PM Surya Ghar Yojana से 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली, ₹78,000 सब्सिडी का लाभ

    ब्राजील के खिलाफ जीत का इंतजार, स्कॉटलैंड आज वर्ल्ड कप में इतिहास बदलने उतरेगा

    ब्राजील के खिलाफ जीत का इंतजार, स्कॉटलैंड आज वर्ल्ड कप में इतिहास बदलने उतरेगा

    रोनाल्डो ने रचा इतिहास, लगातार 6 वर्ल्ड कप में गोल करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बने

    रोनाल्डो ने रचा इतिहास, लगातार 6 वर्ल्ड कप में गोल करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बने