एसडीएम महिमा चौधरी का कृषि उपज मंडी आरोन में औचक निरीक्षण, अव्यवस्थित ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर चालानी कार्रवाई

गुना/ब्यूरो रिपोर्ट- गौरव शर्मा: आरोन स्थित कृषि उपज मंडी में एसडीएम महिमा चौधरी ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंडी में चल रही नीलामी प्रक्रिया की जांच की और मौके पर मौजूद किसानों से बातचीत कर व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक भी लिया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने मंडी परिसर में अव्यवस्थित तरीके से खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर नाराजगी जताई। उन्होंने तत्काल चालानी कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद संबंधित वाहनों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें व्यवस्थित रूप से खड़ा करवाया गया।

एसडीएम महिमा चौधरी ने मंडी अधिकारियों को निर्देशित किया कि नीलामी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहे और किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने मंडी परिसर में साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और किसानों की सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने पर भी जोर दिया।

इस दौरान नायब तहसीलदार अमित जैन, प्रभारी मंडी सचिव प्रदीप तिवारी सहित मंडी प्रशासन की टीम मौजूद रही। एसडीएम की इस कार्रवाई की किसानों ने सराहना की। किसानों का कहना है कि प्रशासन द्वारा नियमित निरीक्षण किए जाने से मंडी की व्यवस्थाओं में सुधार होगा और उन्हें बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

ये भी पढ़े – आरोन में झोलाछाप डॉक्टरों पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप, स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

  • sdm-mahima-chaudhary-inspection-aron-agriculture-mandi-guna
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    निर्माणाधीन शनवारा-लालबाग मार्ग का निरीक्षण, विधायक अर्चना चिटनिस ने गुणवत्ता और नागरिक सुविधाओं पर दिए निर्देश

    बुरहानपुर में निर्माणाधीन शनवारा-सिंधीबस्ती से लालबाग रेलवे स्टेशन तक…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चीन में 7 लाख डिलीवरी वर्कर्स की जगह लेंगे रोबोट, JD.com संस्थापक का बड़ा दावा

    चीन में 7 लाख डिलीवरी वर्कर्स की जगह लेंगे रोबोट, JD.com संस्थापक का बड़ा दावा

    पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण नहीं? सरकार के बयान पर कांग्रेस के सवाल, जानिए पूरा विवाद

    पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण नहीं? सरकार के बयान पर कांग्रेस के सवाल, जानिए पूरा विवाद

    PM Surya Ghar Yojana से 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली, ₹78,000 सब्सिडी का लाभ

    PM Surya Ghar Yojana से 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली, ₹78,000 सब्सिडी का लाभ

    ब्राजील के खिलाफ जीत का इंतजार, स्कॉटलैंड आज वर्ल्ड कप में इतिहास बदलने उतरेगा

    ब्राजील के खिलाफ जीत का इंतजार, स्कॉटलैंड आज वर्ल्ड कप में इतिहास बदलने उतरेगा

    रोनाल्डो ने रचा इतिहास, लगातार 6 वर्ल्ड कप में गोल करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बने

    रोनाल्डो ने रचा इतिहास, लगातार 6 वर्ल्ड कप में गोल करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बने