लखनऊ: जनगणना की तैयारियों को लेकर CMO की बड़ी बैठक, SGPGI और KGMU के प्रतिनिधि भी हुए शामिल

लखनऊ/राशिद सिद्दीकी: मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) कार्यालय में जनगणना कार्यों की प्रगति को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में चिकित्सा जगत के प्रमुख संस्थानों जैसे SGPGI, KGMU और लोहिया संस्थान के प्रतिनिधियों के साथ-साथ ग्रामीण और शहरी स्वास्थ्य केंद्रों के नोडल अधिकारियों ने भी शिरकत की।

बैठक के दौरान सीएमओ डॉ. एन.बी. सिंह ने सभी अधिकारियों को जनगणना कार्य को सुव्यवस्थित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और आम जनता को स्व-गणना (Self-Enumeration) के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी नोडल अधिकारियों की सूचना जल्द ही गूगल लिंक पर उपलब्ध कराई जाए।

इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए योगेश रघुवंशी को नोडल अधिकारी और डॉ. संदीप सिंह को सह-नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक के अंत में डॉ. एन.बी. सिंह ने स्वयं अपनी ऑनलाइन स्व-गणना की और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों व कर्मचारियों को इस प्रक्रिया को समय पर पूरा करने के लिए प्रेरित किया।

ये भी पढ़े – कोलकाता में बीजेपी का बड़ा जमावड़ा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों डिप्टी सीएम बंगाल शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

  • lucknow-cmo-nb-singh-meeting-census-nodal-officers-guidelines-self-enumeration
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    झांसी में SSP का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 27 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 14 थानों के प्रभारी बदले

    झांसी/ रानू परिहार: जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा