लखीमपुर खीरी पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल, आपात हालात से निपटने का कराया गया पूर्वाभ्यास

लखीमपुर खीरी/विकास गुप्ता की रिपोर्ट:  कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और किसी भी आपातकालीन स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पुलिस लाइन परिसर में दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में आयोजित इस पूर्वाभ्यास में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने हिस्सा लिया।

रिजर्व पुलिस लाइन खीरी के परेड ग्राउंड में आयोजित ड्रिल का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी अमित कुमार राय ने किया। मॉक ड्रिल का उद्देश्य पुलिस बल को दंगा, बवाल और आकस्मिक परिस्थितियों में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशिक्षित और सतर्क रखना था।

ड्रिल के दौरान पुलिसकर्मियों को दंगा नियंत्रण उपकरणों के इस्तेमाल, भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा उपायों और त्वरित कार्रवाई से संबंधित आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया। जवानों ने अनुशासन और तत्परता के साथ अभ्यास में भाग लिया। वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस बल को चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में संयम, सतर्कता और टीम भावना के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने कहा कि किसी भी स्थिति में आमजन के बीच सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। इस दौरान क्षेत्राधिकारी ट्रैफिक/मोहम्मदी, क्षेत्राधिकारी पलिया, क्षेत्राधिकारी निघासन, क्षेत्राधिकारी गोला सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़े – लखीमपुर खीरी में ट्रक का कहर: भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ऑटो टक्कर में 5 की मौत, कई घायल

  • lakhimpur-kheri-police-riot-control-mock-drill-security-rehearsal
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    झांसी में SSP का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 27 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 14 थानों के प्रभारी बदले

    झांसी/ रानू परिहार: जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा