गाजियाबाद: डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन; कृष्ण पाल मलिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष और नरेश कुमार शर्मा बने उपाध्यक्ष

गाजियाबाद/अकरम सैफी की रिपोर्ट: डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन (DPA) जनपद शाखा गाजियाबाद की नई कार्यकारिणी के गठन हेतु चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई है। 5 मई 2026 को एसोसिएशन की बैठक में पारित प्रस्ताव के आधार पर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन और चयन की कार्रवाई पूरी की गई।

चुनाव अधिकारी केशर सिंह बिष्ट (चीफ फार्मासिस्ट, एमएमजी जिला चिकित्सालय), कृष्ण धर दुबे, दिनेश चन्द्रा और प्रवीण त्यागी की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया आयोजित की गई। 6 और 7 मई को शाम 5 बजे तक प्राप्त नामांकनों के आधार पर विभिन्न पदों के लिए पदाधिकारियों का चयन किया गया।

नई कार्यकारिणी का विवरण: एसोसिएशन की इस नई टीम में नरेंद्र कुमार शर्मा को अध्यक्ष और संजय कुमार शर्मा को मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, कृष्ण पाल मलिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष और नरेश कुमार शर्मा उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। अन्य महत्वपूर्ण पदों पर बृजेश गौतम (संयुक्त सचिव), अमित कुमार (संगठन सचिव), नागेंद्र गहलोत (कोषाध्यक्ष) और श्रीमती शोभा पटेल (संप्रेक्षक) का चयन किया गया है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, आज 9 मई 2026 को केंद्रीय पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए कार्यकारिणी को अंतिम रूप दिया गया। नई कार्यकारिणी ने फार्मासिस्टों के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया है।

ये भी पढ़े – कासगंज की पटियाली 102: चुनावी मैदान में आराम सिंह शाक्य की बढ़ती धमक, गरीबों के मसीहा की छवि ने बदला समीकरण

  • ghaziabad-diploma-pharmacist-association-election-new-executive-committee
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चीन में 7 लाख डिलीवरी वर्कर्स की जगह लेंगे रोबोट, JD.com संस्थापक का बड़ा दावा

    चीन में 7 लाख डिलीवरी वर्कर्स की जगह लेंगे रोबोट, JD.com संस्थापक का बड़ा दावा

    पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण नहीं? सरकार के बयान पर कांग्रेस के सवाल, जानिए पूरा विवाद

    पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण नहीं? सरकार के बयान पर कांग्रेस के सवाल, जानिए पूरा विवाद

    PM Surya Ghar Yojana से 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली, ₹78,000 सब्सिडी का लाभ

    PM Surya Ghar Yojana से 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली, ₹78,000 सब्सिडी का लाभ

    ब्राजील के खिलाफ जीत का इंतजार, स्कॉटलैंड आज वर्ल्ड कप में इतिहास बदलने उतरेगा

    ब्राजील के खिलाफ जीत का इंतजार, स्कॉटलैंड आज वर्ल्ड कप में इतिहास बदलने उतरेगा

    रोनाल्डो ने रचा इतिहास, लगातार 6 वर्ल्ड कप में गोल करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बने

    रोनाल्डो ने रचा इतिहास, लगातार 6 वर्ल्ड कप में गोल करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बने