लखनऊ मंडल में नई रेलवे लाइन का CRS निरीक्षण, हरौनी-जैतीपुर रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार

लखनऊ: उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल अंतर्गत हरौनी-जैतीपुर रेलखंड पर सई नदी के पास निर्मित नई रेलवे लाइन का शनिवार को रेलवे संरक्षा आयुक्त (CRS) दिनेश चंद देशवाल ने गहन निरीक्षण किया। मिली जानकारी के अनुसार पुल संख्या 39 और 40 के बीच करीब 2200 मीटर लंबी नई रेलवे लाइन का निर्माण किया गया है।

निरीक्षण के दौरान सीआरएस ने ट्रैक की गुणवत्ता, पुलों पर किए गए संरक्षा कार्यों और तकनीकी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों को संरक्षा मानकों के पूर्ण पालन और रेल संचालन को अधिक सुरक्षित एवं सुचारु बनाने के निर्देश भी दिए।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक नई लाइन शुरू होने के बाद हरौनी-जैतीपुर रेलखंड पर ट्रेनों की गति बढ़ाई जा सकेगी। इससे रेल परिचालन अधिक सुरक्षित, सुगम और समयबद्ध होगा, जिसका सीधा लाभ यात्रियों को मिलेगा। निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक शूरवीर सिंह चौहान, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक रजनीश श्रीवास्तव और वरिष्ठ मंडल अभियंता/समन्वय राहुल सिंह समेत इंजीनियरिंग, परिचालन और संरक्षा विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।

इसके बाद मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय सभागार में बैठक आयोजित की गई, जिसमें लखनऊ मंडल की विभिन्न रेल परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में संरक्षा, आधारभूत संरचना विकास और यात्री सुविधाओं से जुड़े कार्यों पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

ये भी पढ़े – यूपी में कल होगा योगी मंत्रिमंडल का विस्तार! दिल्ली से लेकर लखनऊ तक हलचल तेज, इन 6 दिग्गजों की खुल सकती है किस्मत

  • lucknow-division-crs-inspection-of-new-railway-line-between-haroni-and-jaitipur
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    लखनऊ: अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ,बैडमिंटन कोर्ट पर उतरे सीएम योगी, खिलाड़ियों ने कहा – “योगी जी इज ग्रेट”

    लखनऊ: योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राजधानी लखनऊ में…

    आगे पढ़ें
    राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिले सीएम योगी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, समसामयिक विषयों पर हुई चर्चा

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बंगाल जीत के बीच ‘त्याग’ को नमन: कौन हैं माखनलाल सरकार, जिनके सामने नतमस्तक हुए प्रधानमंत्री?

    बंगाल जीत के बीच ‘त्याग’ को नमन: कौन हैं माखनलाल सरकार, जिनके सामने नतमस्तक हुए प्रधानमंत्री?

    पश्चिम बंगाल में ‘अधिकारी’ राज: सुवेंदु ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, बंगाल में पहली बार बनी भाजपा सरकार

    पश्चिम बंगाल में ‘अधिकारी’ राज: सुवेंदु ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, बंगाल में पहली बार बनी भाजपा सरकार

    तमिलनाडु में सरकार गठन का फंसा पेंच: VCK के दो विधायक बने ‘किंगमेकर’, जानें क्या है सियासी गणित

    तमिलनाडु में सरकार गठन का फंसा पेंच: VCK के दो विधायक बने ‘किंगमेकर’, जानें क्या है सियासी गणित

    देश को मिले नए सैन्य कमांडर: राजा सुब्रमणि को CDS और वाइस एडमिरल स्वामीनाथन को नेवी चीफ की कमान

    देश को मिले नए सैन्य कमांडर: राजा सुब्रमणि को CDS और वाइस एडमिरल स्वामीनाथन को नेवी चीफ की कमान

    तमिलनाडु में विजय का राज: राज्यपाल से मिली सरकार बनाने की मंजूरी, समर्थकों में भारी उत्साह; कल हो सकता है शपथ समारोह

    तमिलनाडु में विजय का राज: राज्यपाल से मिली सरकार बनाने की मंजूरी, समर्थकों में भारी उत्साह; कल हो सकता है शपथ समारोह