कनाडा: एबॉट्सफोर्ड बुजुर्ग दंपति हत्याकांड में तीन भारतीय मूल के युवक दोषी करार, 28 मई को सजा का होगा ऐलान

कनाडा: एबॉट्सफ़ोर्ड में वर्ष 2022 में हुए चर्चित युगल हत्याकांड में भारतीय मूल के तीन युवकों को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। ब्रिटिश कोलंबिया सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को फैसला सुनाते हुए कहा कि गुरकरण सिंह, अभिजीत सिंह और खुशवीर टूर ने कनाडाई युगल अर्नोल्ड डी जोंग और जोएन डी जोंग की हत्या में “जानबूझकर और सक्रिय भूमिका” निभाई थी। कोर्ट अब 28 मई को सजा का ऐलान करेगी।

घर में मिले थे दंपति के शव

कैनेडियान मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 9 मई 2022 को 77 वर्षीय अर्नोल्ड डी जोंग और उनकी 76 वर्षीय पत्नी जोएन डी जोंग के शव उनके घर से बरामद किए गए थे। अर्नोल्ड का शव एक कमरे में मिला था, जहां उनके सिर और चेहरे को डक्ट टेप से कसकर लपेटा गया था, जबकि जोएन का शव दूसरे कमरे में खून से लथपथ हालत में मिला था। जांच में सामने आया कि अर्नोल्ड की मौत दम घुटने से हुई थी, जबकि उनकी पत्नी का गला रेतकर हत्या की गई थी। दोनों के हाथ और पैर रस्सियों से बांधे गए थे।

हत्या के पीछे आर्थिक मकसद

अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि यह हत्या आर्थिक लाभ के उद्देश्य से की गई थी। आरोपियों ने पहले दंपति के घर में सफाई का काम किया था और उसी दौरान घर की जानकारी हासिल की। बाद में तीनों ने घर में घुसकर दंपति की हत्या कर दी और उनके क्रेडिट कार्ड, चेक तथा अन्य सामान चोरी कर लिया।

अदालत में डीएनए साक्ष्य, रस्सियां, संदिग्धों की गाड़ी से बरामद धातु का बेसबॉल बैट और इंटरनेट सर्च हिस्ट्री जैसे अहम सबूत पेश किए गए। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने हत्या के बाद कनाडा में हत्या की सजा से संबंधित जानकारी इंटरनेट पर खोजी थी।

अदालत ने खारिज की बचाव पक्ष की दलील

बचाव पक्ष ने अदालत में दलील दी थी कि यह घटना “गलत हो चुकी लूट” का मामला था और हत्या की पूर्व योजना नहीं थी। हालांकि अदालत ने इस तर्क को खारिज करते हुए कहा कि तीनों आरोपी हत्या की साजिश और वारदात में पूरी तरह शामिल थे।

ब्रिटिश कोलंबिया सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस ब्रेंडा ब्राउन ने अपने फैसले में कहा कि तीनों आरोपियों ने हत्या में “इच्छुक, जागरूक और महत्वपूर्ण भूमिका” निभाई। मामले को कनाडा में हाल के वर्षों के सबसे जघन्य हत्याकांडों में गिना जा रहा है।

ये भी पढ़े – इजरायल में हंतावायरस की दस्तक से हड़कंप, क्रूज शिप पर पहला मामला, वैश्विक स्तर पर बढ़ी चिंता

  • canada-court-convicts-three-indian-origin-men-in-de-jong-couple-murder-case
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    हंगरी में ऐतिहासिक सत्ता परिवर्तन: पीटर मैग्यार ने ली प्रधानमंत्री पद की शपथ, विक्टर ओर्बन के 14 साल के शासन का अंत

    बुडापेस्ट: हंगरी की राजनीति में एक नए युग की…

    आगे पढ़ें
    द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा संघर्ष थमा: रूस-यूक्रेन के बीच 3 दिन के युद्ध विराम पर बनी सहमति. 1000-1000 कैदियों की घर वापसी पर मुहर

    वॉशिंगटन/मोस्को/कीव:  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बंगाल जीत के बीच ‘त्याग’ को नमन: कौन हैं माखनलाल सरकार, जिनके सामने नतमस्तक हुए प्रधानमंत्री?

    बंगाल जीत के बीच ‘त्याग’ को नमन: कौन हैं माखनलाल सरकार, जिनके सामने नतमस्तक हुए प्रधानमंत्री?

    पश्चिम बंगाल में ‘अधिकारी’ राज: सुवेंदु ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, बंगाल में पहली बार बनी भाजपा सरकार

    पश्चिम बंगाल में ‘अधिकारी’ राज: सुवेंदु ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, बंगाल में पहली बार बनी भाजपा सरकार

    तमिलनाडु में सरकार गठन का फंसा पेंच: VCK के दो विधायक बने ‘किंगमेकर’, जानें क्या है सियासी गणित

    तमिलनाडु में सरकार गठन का फंसा पेंच: VCK के दो विधायक बने ‘किंगमेकर’, जानें क्या है सियासी गणित

    देश को मिले नए सैन्य कमांडर: राजा सुब्रमणि को CDS और वाइस एडमिरल स्वामीनाथन को नेवी चीफ की कमान

    देश को मिले नए सैन्य कमांडर: राजा सुब्रमणि को CDS और वाइस एडमिरल स्वामीनाथन को नेवी चीफ की कमान

    तमिलनाडु में विजय का राज: राज्यपाल से मिली सरकार बनाने की मंजूरी, समर्थकों में भारी उत्साह; कल हो सकता है शपथ समारोह

    तमिलनाडु में विजय का राज: राज्यपाल से मिली सरकार बनाने की मंजूरी, समर्थकों में भारी उत्साह; कल हो सकता है शपथ समारोह