
लखनऊ/राशिद सिद्दीकी: एयरपोर्ट पर एयर इंटेलिजेंस यूनिट और एयर कस्टम विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ की खेप पकड़ी है। बैंकॉक से आई फ्लाइट FD-146 के तीन यात्रियों के चेक-इन बैग से कुल 14.872 किलो हाइड्रोपोनिक वीड बरामद की गई।
जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों ने वैक्यूम पैक पाउच में गांजा छिपाकर लाने की कोशिश की थी। बरामद खेप में पहले यात्री के पास 2.957 किलो, दूसरे के पास 3.425 किलो और तीसरे के पास 8.490 किलो हाइड्रोपोनिक वीड मिली। अधिकारियों के अनुसार, जब्त किए गए नशीले पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 14.87 करोड़ रुपये आंकी गई है। कार्रवाई के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 43 के तहत पूरी खेप को जब्त कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
ये भी पढ़े – लखनऊ में फायरिंग: भाजपा से जुड़े व्यापारी नेता चेतन तिवारी को गोली मारी, इलाके में दहशत








