दमोह में बेहतर पुलिसिंग पर फोकस, एसपी आनंद कलादगी ने थाना प्रभारियों के साथ की क्राइम बैठक

दमोह: नवागत पुलिस अधीक्षक  आनंद कलादगी  ने रविवार को नए पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों के साथ क्राइम बैठक आयोजित की। बैठक में अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था, यातायात सुधार और लंबित मामलों के निराकरण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

एसपी ने सभी थाना प्रभारियों से वन-टू-वन चर्चा करते हुए अपराध, चालान और मर्ग प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा की। साथ ही बेहतर पुलिसिंग के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने अवैध शराब और गांजा के कारोबार पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतत निगरानी रखने को कहा।

बैठक में यातायात व्यवस्था को लेकर भी विशेष चर्चा हुई। एसपी आनंद कलादगी ने कहा कि जिस प्रकार इंदौर में बेहतर ट्रैफिक मैनेजमेंट पर काम किया गया है, उसी तर्ज पर दमोह में भी यातायात व्यवस्था को सुधारने का प्रयास किया जाएगा, ताकि आमजन को बेहतर सुविधा मिल सके। एसपी ने कहा कि पुलिस आम नागरिकों की सहायता के लिए 24 घंटे उपलब्ध है और बेहतर पुलिसिंग के लिए जनता के सहयोग की भी आवश्यकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य देते हुए नियमित मॉनिटरिंग और अपडेट लेने की बात कही।

ये भी पढ़े – दमोह में दिल दहला देने वाली वारदात: 3 वर्षीय मासूम की हत्या, बड़ी मां ने भूसे में छिपाया शव

  • damoh-sp-anand-kaladgi-crime-meeting-traffic-policing-plan-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    शिवपुरी: 12 बीघा जमीन के विवाद में महिला पर हमला, जिला अस्पताल में भर्ती

    शिवपुरी।कुलदीप शर्मा| जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम…

    आगे पढ़ें
    तिरंगा यात्रा में विधायक प्रीतम लोधी की गाड़ी का चालान, खुद जमा किया राशि, बोले- नियमों का पालन जरूरी है

    पिछोर/ कुलदीप शर्मा: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल में वाटर बोट से निकलेगी तिरंगा यात्रा, तैयारियों का मंत्री ने लिया जायजा

    भोपाल में वाटर बोट से निकलेगी तिरंगा यात्रा, तैयारियों का मंत्री ने लिया जायजा

    MP के किसानों को खेती की जमीन अधिग्रहण पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा

    MP के किसानों को खेती की जमीन अधिग्रहण पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा

    15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

    15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

    119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

    119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

    झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

    झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप