दमोह में दिल दहला देने वाली वारदात: 3 वर्षीय मासूम की हत्या, बड़ी मां ने भूसे में छिपाया शव

दमोह: तेजगढ़ थाना क्षेत्र के महुआ खेड़ा गांव में 3 वर्षीय मासूम अनिरुद्ध सिंह की निर्मम हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, बच्चे की हत्या उसकी बड़ी मां राजकुमारी लोधी ने की, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी के मुताबिक, आरोपी महिला ने पहले मासूम को जहरीला पदार्थ दिया, फिर उसका गला घोंट दिया और बाद में पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को घर में भूसे के ढेर में छिपा दिया गया था।

बताया गया कि शुक्रवार सुबह बच्चा घर से लापता हुआ था, जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और ग्रामीणों द्वारा सर्चिंग की जा रही थी, इसी दौरान आरोपी महिला ने रात में शव को भूसे से निकालकर कचरे के ढेर पर फेंक दिया और ऊपर से गोबर डाल दिया ताकि पहचान न हो सके।

डॉग स्क्वॉड की मदद से शव की बरामदगी हुई, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके पति से भी पूछताछ जारी है। परिजनों के अनुसार, घर के आंगन के विवाद को लेकर लंबे समय से तनाव चल रहा था। बताया जा रहा है कि महिला आंगन पर कब्जा चाहती थी, जिसे लेकर परिवार में विवाद होता रहता था। इसी रंजिश में उसने मासूम की हत्या कर दी।

मृतक बच्चे के पिता माखन सिंह ने पहले ही पुलिस को किडनैपिंग की सूचना दी थी, जिसके बाद सर्चिंग शुरू की गई थी। बच्चे की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। एसपी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और यदि पुलिस की लापरवाही सामने आती है तो उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी।

ये भी पढ़े – दमोह में दो पक्षों के विवाद में वृद्ध की मौत, मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला की गाली-गलौज से शुरू हुआ था झगड़ा

  • damoh-teegadh-child-murder-case-mahua-kheda-badi-ma-rajkumari-lodhi
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    हार्ट रोड सब्जी मंडी में गंदगी का कचरा बना मवेशियों के जान का संकट, अव्यवस्था पर उठे सवाल

    गुना/ मोहित सोनी : शहर के हार्ट रोड स्थित…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

    119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

    झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

    झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

    मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी

    मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी

    सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात, UCC विधेयक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

    सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात, UCC विधेयक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

    गन्ने से Ethanol पर रोक की तैयारी – चीनी कीमतें घटाने के लिए सरकार का बड़ा कदम

    गन्ने से Ethanol पर रोक की तैयारी – चीनी कीमतें घटाने के लिए सरकार का बड़ा कदम