बुरहानपुर में मादा तेंदुए की संदिग्ध मौत, सिर पर चोट के निशान मिलने से जांच तेज

बुरहानपुर: शाहपुर वन परीक्षेत्र अंतर्गत इच्छापुर सर्कल के नागोनी क्षेत्र में एक मादा तेंदुए का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। जंगल क्षेत्र में तेंदुए की संदिग्ध मौत की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लेकर जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, गर्मी बढ़ने के कारण जंगलों में पानी और भोजन की कमी हो रही है, जिससे जंगली जानवर आबादी वाले क्षेत्रों की ओर रुख कर रहे हैं। इसी दौरान नागोनी क्षेत्र में ग्रामीणों ने मादा तेंदुए का शव देखा और वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही डीएफओ विद्या भूषण सिंह मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने रातभर क्षेत्र में निगरानी की। रविवार को विशेष पशु चिकित्सकों की टीम ने वन अधिकारियों की मौजूदगी में तेंदुए का पोस्टमार्टम किया।

डीएफओ विद्याभूषण सिंह ने बताया कि मृत तेंदुआ मादा है और उसके सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे। वन विभाग के अनुसार, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि तेंदुए की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। पोस्टमार्टम के बाद तहसीलदार और वन अधिकारियों की उपस्थिति में तेंदुए का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

घटनास्थल पर एसडीओ विक्रम सिंह सुलया, शाहपुर रेंजर, वनपाल रानू मिश्रा, प्रशांत सालबदे, आकाश चौधरी, अभिषेक शर्मा, गोरेलाल चौहान सहित वन विभाग का स्टाफ मौजूद रहा। मादा तेंदुए की मौत के बाद वन्यजीव संरक्षण और जंगलों में बढ़ते जल संकट को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

ये भी पढ़े – बुरहानपुर: आकाशीय बिजली गिरने से किसान का घर खाक, एक पशु की मौत

  • burhanpur-female-leopard-death-nagoni-forest-shahpur-range-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    छतरपुर: दुख की घड़ी में संबल बनी मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना, श्रमिक परिवार को मिली 4 लाख की सहायता

    छतरपुर।अमित अवस्थी| जनसुनवाई में कलेक्टर श्री मृणाल मीणा ने…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MP के किसानों को खेती की जमीन अधिग्रहण पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा

    MP के किसानों को खेती की जमीन अधिग्रहण पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा

    15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

    15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

    119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

    119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

    झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

    झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

    मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी

    मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी