शामली सीएचसी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी जलकर खाक

शामली: उत्तर प्रदेश के शामली जनपद स्थित सदर सीएचसी में रविवार सुबह शॉर्ट सर्किट के चलते एक कमरे में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर कमरे में खड़ी एक इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सदर सीएचसी के इमरजेंसी वार्ड के पास बने कमरा नंबर 7 में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद आग भड़क उठी। कमरे से धुआं और लपटें उठती देख स्वास्थ्य कर्मियों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कमरे में खड़ी इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी पूरी तरह जल चुकी थी। आग के कारण कमरे की दीवारों और सामान पर भी कालिख के निशान पड़ गए।

गनीमत रही कि समय रहते आग बुझा ली गई, जिससे कमरे में रखे अन्य जरूरी सामान और चिकित्सा संबंधी दस्तावेज सुरक्षित बच गए। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। यदि आग समय पर नियंत्रित नहीं होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े – शामली: नगर पालिका बोर्ड बैठक में सभासद पतियों की मौजूदगी पर हंगामा, सभासदों और चेयरमैन में तीखी नोकझोंक

 

  • shamli-chc-fire-short-circuit-electric-scooty-burnt-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चीन में 7 लाख डिलीवरी वर्कर्स की जगह लेंगे रोबोट, JD.com संस्थापक का बड़ा दावा

    चीन में 7 लाख डिलीवरी वर्कर्स की जगह लेंगे रोबोट, JD.com संस्थापक का बड़ा दावा

    पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण नहीं? सरकार के बयान पर कांग्रेस के सवाल, जानिए पूरा विवाद

    पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण नहीं? सरकार के बयान पर कांग्रेस के सवाल, जानिए पूरा विवाद

    PM Surya Ghar Yojana से 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली, ₹78,000 सब्सिडी का लाभ

    PM Surya Ghar Yojana से 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली, ₹78,000 सब्सिडी का लाभ

    ब्राजील के खिलाफ जीत का इंतजार, स्कॉटलैंड आज वर्ल्ड कप में इतिहास बदलने उतरेगा

    ब्राजील के खिलाफ जीत का इंतजार, स्कॉटलैंड आज वर्ल्ड कप में इतिहास बदलने उतरेगा

    रोनाल्डो ने रचा इतिहास, लगातार 6 वर्ल्ड कप में गोल करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बने

    रोनाल्डो ने रचा इतिहास, लगातार 6 वर्ल्ड कप में गोल करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बने