शामली: नगर पालिका बोर्ड बैठक में सभासद पतियों की मौजूदगी पर हंगामा, सभासदों और चेयरमैन में तीखी नोकझोंक

शामली/दीपक राठी नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में शुक्रवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब महिला सभासदों के स्थान पर उनके पति और प्रतिनिधियों की मौजूदगी को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि कई सभासदों और पालिका अध्यक्ष के बीच तीखी बहस और नोकझोंक हो गई।

जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद के सभागार में बोर्ड बैठक आयोजित की गई थी। बैठक शुरू होते ही कुछ सभासदों ने आपत्ति जताई कि महिला सभासदों की जगह उनके पति एवं अन्य प्रतिनिधि बैठक में मौजूद हैं, जिससे बोर्ड बैठक की गोपनीयता भंग हो रही है। सभासदों ने कहा कि इस संबंध में पूर्व में जिलाधिकारी को भी शिकायत पत्र दिया जा चुका है।

वार्ड नंबर 23 से सभासद निशिकांत संगल और वार्ड नंबर 16 से सभासद अनिल उपाध्याय ने पालिका अध्यक्ष अरविंद संगल पर सभासदों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। सभासदों का कहना था कि वे अपने-अपने वार्डों के विकास कार्यों के प्रस्ताव लेकर आए थे, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई और उनके अधिकारों का हनन किया जा रहा है।

सभासद निशिकांत संगल ने बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी को दिए पत्र में मांग की थी कि बोर्ड बैठक में महिला सभासद स्वयं उपस्थित रहें, न कि उनके पति या प्रतिनिधि। उन्होंने कहा कि दूसरे लोगों की मौजूदगी से बैठक की गोपनीयता प्रभावित होती है और विकास कार्यों से जुड़े मुद्दे उठाने पर बीच में हस्तक्षेप किया जाता है, जिससे कई बार स्थिति नोकझोंक से आगे बढ़कर मारपीट तक पहुंच जाती है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब भी विकास कार्यों से जुड़े मुद्दे उठाए जाते हैं तो चेयरमैन बैठक समाप्त करने की बात कहकर चले जाते हैं और विकास कार्यों पर गंभीरता नहीं दिखाई जाती। हंगामे और बहस के चलते कुछ समय तक बैठक बाधित रही। बाद में अन्य सभासदों की सहमति से विकास कार्यों पर चर्चा की गई और प्रस्तावों पर विचार-विमर्श के बाद बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल भी तैनात रहा।

ये भी पढ़े – शामली: निजी कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जे का प्रयास, पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी से की शिकायत

  • shamli-municipal-board-meeting-uproar-over-councilors-husbands-presence
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना