योगी सरकार ने फिल्म ‘कृष्णावतारम्’ को किया टैक्स फ्री, मंत्रिमंडल विस्तार के बाद लोकभवन में हुई विशेष स्क्रीनिंग

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म कृष्णावतारम् को प्रदेश में टैक्स फ्री करने की घोषणा की है। राजधानी लखनऊ स्थित लोकभवन सभागार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई, जिसमें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, दोनों उप मुख्यमंत्री, मंत्रीगण और प्रस्तुतियां मौजूद रहे।

फिल्म प्रदर्शन के दौरान लोकभवन सभागार भक्तिमय माहौल में डूब गया। “कृष्णा-कृष्णा, राधे-राधे” के जयघोष से पूरा सभागार गूंज उठा।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म के कलाकारों का सम्मान भी किया। फिल्म ‘कृष्णावतारम्’ में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन को मानवीय दृष्टिकोण से प्रस्तुत किया गया है। इसमें द्वापर युग, भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के विभिन्न पहलुओं को भव्य तरीके से दिखाया गया है।

फिल्म में भगवान कृष्ण के साथ राधा, रुक्मिणी और सत्यभामा की प्रेम कथाओं को भी अलग-अलग स्वरूपों में दर्शाया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह विशेष अवसर है कि मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सभी मंत्री एक साथ इस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति और परंपराओं को मुख्यधारा में लाने वाली ऐसी फिल्मों को बढ़ावा मिलना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने फिल्म की मुख्य अभिनेत्री संस्कृति के अभिनय की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान अभिनेत्री संस्कृति ने मुख्यमंत्री से आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने फिल्म की पूरी टीम को बधाई देते हुए सूचना विभाग को प्रदेश के प्रत्येक जनपद में फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग कराने के निर्देश दिए, ताकि बच्चे और युवा भारतीय संस्कृति और सनातन विरासत को समझ सकें।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं पर आधारित ऐसी फिल्मों का निर्माण होना चाहिए। उन्होंने नए मंत्रियों को भी शुभकामनाएं दीं। फिल्म का निर्देशन हार्दिक गज्जर ने किया है। फिल्म में सिद्धार्थ गुप्ता, संस्कृति, सुष्मिता भट्ट और निवासिनी कृष्णन मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं जैकी श्रॉफ और आशुतोष राणा ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज की गई है।

ये भी पढ़े – योगी कैबिनेट विस्तार: मनोज पांडे और भूपेंद्र चौधरी समेत 8 मंत्रियों ने ली शपथ, चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव

  • lucknow-yogi-government-tax-free-krishnavataram-film-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    रजनीकांत की Jailer 2 से नहीं टकराएगी धनुष की OM: Chapter 1, रिलीज डेट टली, दिवाली पर भी नहीं आएगी फिल्म

    धनुष ने अपनी अपकमिंग फिल्म OM: Chapter 1 की…

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना