मैहर: केन-बेतवा परियोजना पर कांग्रेस का हमला, आदिवासियों के विस्थापन को बताया अन्याय

मैहर/ देवेश शर्मा| नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी दद्दा ने केन-बेतवा परियोजना को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। जारी बयान में उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में विकास के नाम पर आदिवासी परिवारों को उनकी जमीन और जंगलों से बेदखल किया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि परियोजना के कारण गांव डूब क्षेत्र में आ रहे हैं, जंगल काटे जा रहे हैं और वर्षों से वहां रहने वाले आदिवासी परिवार अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। प्रभात द्विवेदी ने कहा कि जिन लोगों ने पीढ़ियों से जंगल और पर्यावरण को बचाया, आज वही अपने घर बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या विकास का मतलब गरीबों को उनकी मिट्टी और पहचान से दूर करना है। उनके अनुसार परियोजना को लेकर बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन प्रभावित परिवारों को न उचित पुनर्वास मिल रहा है और न ही भरोसेमंद मुआवजा। नगर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यदि विकास जनता के आंसुओं और विस्थापन पर आधारित होगा तो उसे न्यायपूर्ण विकास नहीं कहा जा सकता। उन्होंने जंगल, जमीन और आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज उठाने की अपील भी की।

यह भी पढ़े: पृथ्वीपुर में अमृत योजना के तहत टंकी निर्माण पर विवाद

  • Maihar-Congress-attacks-Ken-Betwa-project-calls-displacement-of-tribals-injustice
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना