पृथ्वीपुर में अमृत योजना के तहत टंकी निर्माण पर विवाद

पृथ्वीपुर| पानी टंकी निर्माण विवाद मामले में स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में भारी अनियमितताओं और घटिया सामग्री उपयोग करने के आरोप लगाए हैं। नगर परिषद के अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से शिकायत के बाद अब जांच की बात कही जा रही है।

घटिया निर्माण को लेकर बढ़ा विरोध

पृथ्वीपुर के वार्ड नंबर-11 रोतेला क्षेत्र में बन रही पेयजल टंकी को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों का आरोप है कि पाइप लाइन बिछाने और सड़क मरम्मत के काम में तय मानकों का पालन नहीं किया जा रहा। स्थानीय निवासियों का कहना है कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। सड़क तोड़ने के बाद उसे ठीक तरीके से बंद नहीं किया गया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही मजदूरों से बिना सुरक्षा उपकरणों के काम कराए जाने के भी आरोप लगाए गए हैं।
हालांकि ठेकेदार सनी दुबे ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि निर्माण कार्य नियमों के अनुसार किया जा रहा है और उपयोग की जा रही सामग्री की जांच भी कराई जा रही है।

जांच और कार्रवाई की बात

नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी मोहम्मद हसन ने कहा कि कार्य पीडीएमसी की निगरानी में हो रहा है। यदि जांच में किसी प्रकार की गड़बड़ी सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं नगर परिषद अध्यक्ष नीलू केशव खटीक ने भी मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि जल्द ही टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर में गुणवत्तापूर्ण कार्य होना जरूरी है और लापरवाही मिलने पर नोटिस जारी किए जाएंगे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। अब लोगों की नजर प्रशासन की जांच और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हुई है।

पृथ्वीपुर में अमृत योजना के तहत बन रही पेयजल टंकी को लेकर उठे सवालों ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर बहस छेड़ दी है। स्थानीय लोग पारदर्शी जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अब देखना होगा कि जांच के बाद प्रशासन क्या कदम उठाता है।

ब्यूरो रिपोर्ट: हेमन्त वर्मा

यह भी पढ़े: रायसेन: राज्य शिक्षा केंद्र ने बीएड और डीएलएड प्रवेश तिथियां जारी कीं

  • prithvipur-water-tank-construction-irregularities
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर महिला की डिलीवरी, पति ने लगाया लापरवाही का आरोप

दमोह/ आकिब खान: हटा ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

IPS अधिकारी के पति के संविलियन पर सवाल, 16 साल की सेवा प्रभावित होने का दावा

IPS अधिकारी के पति के संविलियन पर सवाल, 16 साल की सेवा प्रभावित होने का दावा

भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान