बुरहानपुर में 6 दुकानों में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

बुरहानपुर| जिले के खकनार थाना क्षेत्र स्थित ग्राम डोइफोडिया में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से 6 दुकानों में से 5 दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आग बुझाने के लिए बुरहानपुर, नेपानगर और शाहपुर से दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब 6 से अधिक फायर वाहनों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

ग्रामीणों का आरोप है कि दमकल वाहन समय पर नहीं पहुंचे, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई और दुकानदारों को लाखों रुपए का नुकसान उठाना पड़ा। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट: राजू सिंह राठौड़ 

यह भी पढ़े: बुरहानपुर में 60 ट्रॉली चारा आग में जला, पशुपालकों को लाखों का नुकसान

  • A massive fire broke out in six shops in Burhanpur, destroying goods worth lakhs
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

शिवपुरी के वार्ड 16 में कच्ची शराब बिक्री का आरोप, महिलाओं ने दी विरोध की चेतावनी

शिवपुरी।कुलदीप शर्मा| शहर के वार्ड नंबर 16 स्थित बस्ती…

आगे पढ़ें
छतरपुर में छात्रावास अधीक्षक पर नाबालिग से यौन शोषण का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर/ अमित अवस्थी: शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर छात्रावास में…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी

मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी

सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात, UCC विधेयक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात, UCC विधेयक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

गन्ने से Ethanol पर रोक की तैयारी – चीनी कीमतें घटाने के लिए सरकार का बड़ा कदम

गन्ने से Ethanol पर रोक की तैयारी – चीनी कीमतें घटाने के लिए सरकार का बड़ा कदम

भोपाल में पुलिसकर्मियों के लिए बड़ा ऐलान, दो साल में आरक्षक-SI के सभी रिक्त पद भरने का लक्ष्य

भोपाल में पुलिसकर्मियों के लिए बड़ा ऐलान, दो साल में आरक्षक-SI के सभी रिक्त पद भरने का लक्ष्य