प्रधानमंत्री के एक वर्ष तक सोना न खरीदने के बयान पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

खंडवा:   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए कथित बयान—जिसमें एक वर्ष तक सोना न खरीदने की अपील की गई—को लेकर कांग्रेस ने विरोध दर्ज कराया है। इस मामले को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी के नेतृत्व में समस्त कांग्रेसजन सराफा बाजार पहुंचे, सराफा बाजार पहुंचकर व्यापारियों एवं ग्राहकों से चर्चा की। प्रतिभा रघुवंशी का कहना है कि इस प्रकार की अपील से सराफा व्यापार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा और सराफा व्यापारियों की आजीविका पर संकट खड़ा हो सकता है।

आर्थिक स्थिति कमजोर

कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि सोना भारतीय संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है, और यह देश के लाखों छोटे-बड़े व्यापारियों के रोजगार से जुड़ा हुआ है। उनका आरोप है कि ऐसे बयानों से बाजार में अनिश्चितता का माहौल बनता है, जिससे ग्राहक खरीदारी से दूरी बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि लंबे समय तक सोने की खरीद प्रभावित होती है तो सराफा कारोबारियों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है।

अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका

कांग्रेस पार्टी का कहना है कि खुद प्रधानमंत्री द्वारा दिये गए ऐसे बयानों से सराफा व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों के हित प्रभावित हो सकते हैं। सराफा व्यवसायी देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा हजारों परिवारों की आजीविका इसी व्यवसाय पर निर्भर है। इसलिए इस विषय पर संतुलित और व्यापारी हितैषी दृष्टिकोण आवश्यक है।

सोने के आयात पर नियंत्रण

यदि सरकार को विदेशी मुद्रा बचानी है, तो बड़े स्तर पर सोने के आयात पर नियंत्रण और कॉर्पोरेट स्तर पर हो रहे व्यापार को सीमित करने जैसे कदम उठाए जाने चाहिए, न कि आम जनता और छोटे व्यापारियों पर इसका बोझ डाला जाए।

कारोबारियों के हितों का ध्यान

जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक रूप से प्याज की माला एवं कंडे की माला पहनकर विरोध प्रदर्शन किया एवं सरकार से मांग की कि वह व्यापार और उद्योग से जुड़े मुद्दों पर संतुलित बयान दे, जिससे किसी भी वर्ग के व्यवसाय को नुकसान न पहुंचे। कांग्रेस ने कहा कि सरकार को व्यापारियों और छोटे कारोबारियों के हितों का ध्यान रखते हुए नीतिगत निर्णय लेने चाहिए। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वे सराफा व्यापारियों के साथ खड़े हैं और उनके हितों की रक्षा के लिए आगे भी आवाज उठाते रहेंगे।

बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद

इस अवसर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष हेमलता पालीवाल, विशाल जैन, इमरान गौरी, दीपक मुल्लू राठौर, संतोष सराफ, शब्बीर कादरी, मनोज मंडलोई,  अश्विन जैन, संदीप सोनी, विशाल सोनी, प्रेमांशु जैन, यशवंत सिलावट, प्रमोद डेविड, भुवनेश जोशी, गुरप्रीत सिंह, आसिम पटेल, उदय सोनी, वकील नीलकंठ, असलम गौरी, नमेश बारे, धनाजी जाधव, मुन्नू बाउजी, शेख असलम, मनोज कसेरा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।

भाजपा हमेशा गलत आदमी का साथ देती है

जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी ने घंटाघर पर खड़ने वाले मोमोस के ठेले वाले से वसूली वाले मैटर को लेकर कहां की यह मैटर आज का नहीं है, यह पहले भी उजागर हुआ था, भाजपा का मंडल अध्यक्ष ठेले वाले से वसूली कर रहा है, यह मामला उनके प्रभारी तक भी पहुंच गया, मैं तो नैतिकता के आधार पर यह बात करती हूं कि यदि हफ्ता वसूली कर रहा है तो क्या बीजेपी उसको सर्टिफिकेट देगी, कि नहीं यह हमारा आदमी है, क्यों तत्काल आप अपने मंडल अध्यक्ष से इस्तीफा नहीं मांगते, क्यों उसे पर कोई कार्रवाई नहीं होती। छोटे आदमी को डराकर धमकाकर उस पर एफआईआर कर दी जाती है, और कहीं ना कहीं यह भाजपा की नीति है कि वह हमेशा गलत आदमी का साथ देती है और सही साबित करने के लिए उसके पक्ष में खड़ी हो जाती है।

‘भाजपा गलत आदमी का साथ देती है और उसको सही साबित करने के लिए उसके पक्ष में खड़ी हो जाती है “प्रतिभा रघुवंशी”

  • congress-protest-pm-statement-not-buying-gold-for-a-year
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

पिछोर में 30 साल में बदली विकास की तस्वीर, सड़क से सिंचाई तक कक्काजू के कार्यकाल की उपलब्धियां

पिछोर/ रानू परिहार: शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा में…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गन्ने से Ethanol पर रोक की तैयारी – चीनी कीमतें घटाने के लिए सरकार का बड़ा कदम

गन्ने से Ethanol पर रोक की तैयारी – चीनी कीमतें घटाने के लिए सरकार का बड़ा कदम

भोपाल में पुलिसकर्मियों के लिए बड़ा ऐलान, दो साल में आरक्षक-SI के सभी रिक्त पद भरने का लक्ष्य

भोपाल में पुलिसकर्मियों के लिए बड़ा ऐलान, दो साल में आरक्षक-SI के सभी रिक्त पद भरने का लक्ष्य

IPS अधिकारी के पति के संविलियन पर सवाल, 16 साल की सेवा प्रभावित होने का दावा

IPS अधिकारी के पति के संविलियन पर सवाल, 16 साल की सेवा प्रभावित होने का दावा

भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ