उमरिया में रेत माफिया के हौसले बुलंद, वन कर्मियों को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

उमरिया/ राकेश दर्दवंशी: मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में रेत माफिया के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला जिले के चंदिया वन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सलैया का है,  जहां अवैध रेत खनन की कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग की टीम पर रेत माफिया ने हमला करने की कोशिश की। आरोप है कि माफिया ने वन कर्मियों को वाहन से कुचलने का प्रयास किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है।

अवैध रूप से रेत का खनन

जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि चंदिया वन क्षेत्र के जंगल के भीतरी हिस्से में अवैध रूप से रेत का खनन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर वन अमला मौके पर पहुंचा और कार्रवाई शुरू की। वन विभाग की टीम ने रेत से भरे ट्रैक्टर को पकड़ लिया था। इसी दौरान मौके पर मौजूद रेत माफिया के लोग आक्रोशित हो गए और वाहन छुड़ाने का प्रयास करने लगे।

वन कर्मियों को कुचलने का प्रयास

बताया जा रहा है कि मौका पाते ही आरोपियों ने ट्रैक्टर को तेजी से भगाया और वहां मौजूद वन कर्मियों को कुचलने का प्रयास किया। हालांकि वन विभाग के कर्मचारी किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वाहन तेज रफ्तार से कर्मचारियों की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है।

एफआईआर दर्ज

घटना के बाद वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। वहीं आरोपियों के खिलाफ चंदिया थाना में विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

अभद्रता और हिंसक घटनाओं को अंजाम

उमरिया जिले में अवैध रेत खनन के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कई बार कार्रवाई के दौरान रेत माफिया प्रशासनिक अमले के साथ अभद्रता और हिंसक घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। इसके बावजूद अवैध खनन पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जंगल और नदी क्षेत्रों में लंबे समय से अवैध खनन का कारोबार सक्रिय है, जिससे पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है।

Byte: निलेश द्विवेदी रेंजर, चंदिया वन क्षेत्र उमरिया

  • sand-mafia-amboldened-in-umaria-attempt-to-crush-forest-workers-with-tracktor
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

तमक में तबाही की असली वजह सिर्फ बारिश नहीं, पहाड़ की कमजोर संरचना ने भी बढ़ाया संकट

उत्तराखंड के तमक क्षेत्र में आई बाढ़ ने भारी…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता

Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता

मध्य प्रदेश में ₹1,200 करोड़ निवेश की तैयारी, अरविंद ग्रुप लगाएगा नई इकाइयां

मध्य प्रदेश में ₹1,200 करोड़ निवेश की तैयारी, अरविंद ग्रुप लगाएगा नई इकाइयां

भोपाल में वाटर बोट से निकलेगी तिरंगा यात्रा, तैयारियों का मंत्री ने लिया जायजा

भोपाल में वाटर बोट से निकलेगी तिरंगा यात्रा, तैयारियों का मंत्री ने लिया जायजा

MP के किसानों को खेती की जमीन अधिग्रहण पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा

MP के किसानों को खेती की जमीन अधिग्रहण पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा

15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी