सोनभद्र पुलिस ने साइबर ब्लैकमेलिंग गैंग का किया भंडाफोड़, राजस्थान से 5 गिरफ्तार

सोनभद्र: पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्लैकमेलिंग करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने राजस्थान से पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह की प्रताड़ना से परेशान होकर एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली थी।

रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र निवासी राजेंद्र पाठक ने अप्रैल माह में आत्महत्या कर ली थी। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मृतक के मोबाइल फोन और बैंक खातों की जांच की। जांच में सामने आया कि मृतक को लगातार धमकियां देकर पैसों की मांग की जा रही थी। मृतक ने कई बार आरोपियों के खातों में रकम भी ट्रांसफर की थी।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर थाना, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त जांच शुरू की। तकनीकी जांच में पता चला कि धमकी भरे वीडियो कॉल राजस्थान के अलवर से किए जा रहे थे, जबकि ठगी की रकम महाराष्ट्र के बैंक खातों में भेजी गई और राजस्थान के भिवाड़ी से निकाली गई।

स्थानीय पुलिस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से पुलिस ने राजस्थान से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से पांच मोबाइल फोन, दो एटीएम कार्ड और नकदी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर खुद को पुलिस और आर्मी अधिकारी बताते थे।

एआई तकनीक की मदद से अश्लील वीडियो तैयार कर लोगों को ब्लैकमेल किया जाता था। इसके बाद फर्जी बैंक खातों और म्यूल अकाउंट के जरिए अवैध वसूली की जाती थी। फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी है।

ये भी पढ़े – सोनभद्र: नशा तस्करों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, हेरोइन तस्करी से अर्जित 27 लाख की संपत्ति फ्रीज

  • sonbhadra-cyber-blackmail-gang-busted-five-arrested
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना