मैहर: सफाई व्यवस्था सुधार को लेकर सीएमओ प्रिंस अग्रवाल का सघन निरीक्षण, कई वार्डों में पहुंचकर दिए सख्त निर्देश

मैहर: नगर की सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए नगर पालिका सीएमओ प्रिंस अग्रवाल लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को उन्होंने अपनी पूरी टीम के साथ शहर के विभिन्न वार्डों का सघन निरीक्षण किया। सीएमओ प्रिंस अग्रवाल ने वार्ड क्रमांक 14, 15, 16, 17, 18 और 21 में पहुंचकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और मौके पर मौजूद कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सफाई दरोगा छोटे सिंह, मनोज प्रजापति सहित नगर पालिका की पूरी टीम भी मौजूद रही।

निरीक्षण के दौरान टीम ने वार्डों में फैली गंदगी, नालियों की स्थिति और समग्र स्वच्छता व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। सीएमओ ने कर्मचारियों को साफ निर्देश दिए कि शहर में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने नियमित सफाई सुनिश्चित करने, कचरा समय पर हटाने तथा संक्रमण रोकने के लिए ब्लीचिंग पाउडर और अन्य आवश्यक दवाओं के उपयोग के निर्देश भी दिए।

सीएमओ के इस सघन निरीक्षण अभियान से नगरवासियों में उम्मीद जगी है कि आने वाले समय में शहर की स्वच्छता व्यवस्था में सुधार देखने को मिलेगा। वहीं नगर पालिका की टीम भी अभियान को लेकर सक्रिय रूप से काम करती नजर आई।

ये भी पढ़े – मैहर: केन-बेतवा परियोजना पर कांग्रेस का हमला, आदिवासियों के विस्थापन को बताया अन्याय

  • maihar-cmo-prince-aggarwal-cleanliness-inspection-wards-review-municipal-action
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना