बुरहानपुर/हैदरपुर पंचायत में गंदगी का अंबार, नालियों का पानी सड़कों पर बहने से ग्रामीण परेशान, स्वच्छता अभियान पर उठे सवाल

बुरहानपु: ग्राम पंचायत हैदरपुर में स्वच्छता व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब हो गई है। गांव में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है और नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत प्रशासन की लापरवाही के कारण लंबे समय से नालियों की सफाई नहीं की गई है। गांव के मनोहर पाटिल ने बताया कि सरपंच और सचिव इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिसके कारण हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं।

वहीं ग्रामीण एकनाथ सोलंकी ने कहा कि नाले हमेशा भरे रहते हैं, जिससे दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। कई बार इस वजह से हादसे भी हो चुके हैं और लोग घायल हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।

लोगों ने सवाल उठाया है कि जब सरकार स्वच्छता अभियान को लेकर जागरूकता फैला रही है, तब ग्राम पंचायत में जिम्मेदार अधिकारी इस अभियान को नजरअंदाज कर रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नालियों की सफाई कर गांव में स्वच्छता व्यवस्था सुधारी जाए, ताकि लोगों को गंदगी और दुर्घटनाओं से राहत मिल सके।

ये भी पढ़े – बुरहानपुर में 6 दुकानों में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

  • haidarpur-gram-panchayat-dirt-sewage-problem-villagers-upset-cleanliness-drive-failure
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना