पन्ना जाते वक्त जीतू पटवारी और आलोक चतुर्वेदी को पुलिस ने रोका, कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र पर हमला

मध्य प्रदेश में केन-बेतवा परियोजना को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और छतरपुर के पूर्व विधायक आलोक चतुर्वेदी पज्जन भैया को पन्ना जाते समय पुलिस ने रास्ते में रोक दिया। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों नेता केन-बेतवा परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान भारी पुलिस बल तैनात कर उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया गया।

कांग्रेस नेताओं ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ बताते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सरकार आदिवासियों और किसानों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। नेताओं ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 19(1)(d) के तहत नागरिकों को देश में कहीं भी आने-जाने की स्वतंत्रता है, लेकिन पुलिस के जरिए इस अधिकार का उल्लंघन किया जा रहा है।

घटना के बाद कांग्रेस ने प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है। वहीं, इस पूरे मामले पर अभी तक भारतीय जनता पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़े – डबरा पहुंचे निगम अध्यक्ष केशव बघेल का भव्य स्वागत, बोले- कार्यकर्ताओं के भरोसे निभाऊंगा जिम्मेदारी

 
 
 
  • jitu-patwari-alok-chaturvedi-stopped-by-police-panna-ken-betwa-project-protest-mp-politics
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    बुरहानपुर में RTO की अचानक कार्रवाई, सड़क पर उतरी टीम तो वाहन चालकों में मचा हड़कंप

    बुरहानपुर: जिले में अनफिट बसों, ऑटो, दोपहिया और चारपहिया…

    आगे पढ़ें
    शिवपुरी में हत्या समेत 27 मामलों में आरोपी हिस्ट्रीशीटर मोनू जाटव गिरफ्तार, एक और वारंटी जीतू भी पकड़ा गया

    शिवपुरी/करैरा। शिवपुरी जिले में फरार आरोपियों और वारंटियों के…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल में 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, सीएम मोहन यादव हुए शामिल

    भोपाल में 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, सीएम मोहन यादव हुए शामिल

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शौर्य स्मारक पहुंचे सीएम मोहन यादव

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शौर्य स्मारक पहुंचे सीएम मोहन यादव

    मध्य प्रदेश में रोज 130 महिलाएं-बच्चियां लापता, हाई कोर्ट सख्त

    मध्य प्रदेश में रोज 130 महिलाएं-बच्चियां लापता, हाई कोर्ट सख्त

    देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, पाल-गड़रिया समाज को मिलेगा बोर्ड

    देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, पाल-गड़रिया समाज को मिलेगा बोर्ड

    Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता

    Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता