रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 55 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹5.50 लाख का मादक पदार्थ जब्त

रतलाम: पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 55 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर जिलेभर में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल और एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना रिंगनोद पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति महू-नीमच फोरलेन हाईवे स्थित कलालिया फंटा क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ लेकर आने वाला है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी युनुस पिता सैय्यद हबीब, निवासी वकील कॉलोनी रतलाम के पास से 55 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

फिलहाल पुलिस आरोपी से ड्रग्स के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई में थाना रिंगनोद और चौकी ढोढर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ये भी पढ़े – रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 55 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर युनुस गिरफ्तार, फोरलेन पर घेराबंदी कर दबोचा

  • ratlam-police-md-drugs-seized-smuggler-arrested-rignod-ndps-action
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    हजारों एकड़ वन भूमि पर अतिक्रमण का खेल: दिखावे की कार्रवाई में एक ट्रैक्टर जब्त, बड़े माफिया पर सवाल कायम

    सीहोर जिले के लाड़कुई वन परिक्षेत्र में वन भूमि…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वल्लभ भवन की ‘फाइलें’ और ‘डील’, क्या मध्य प्रदेश में स्थानीय प्रतिभाओं के लिए बंद हैं मंत्रालय के दरवाजे?

    वल्लभ भवन की ‘फाइलें’ और ‘डील’, क्या मध्य प्रदेश में स्थानीय प्रतिभाओं के लिए बंद हैं मंत्रालय के दरवाजे?

    पाकिस्तानी बहू से भारत की जासूस बनने तक की कहानी, कैसे बचा INS विक्रांत? जानिए पूरी दास्तान

    पाकिस्तानी बहू से भारत की जासूस बनने तक की कहानी, कैसे बचा INS विक्रांत? जानिए पूरी दास्तान

    ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक, 5 सेना और 1 वायुसेना के जवान शामिल

    ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक, 5 सेना और 1 वायुसेना के जवान शामिल

    टेलर स्विफ्ट करेंगी ट्रैविस केल्से से शादी? मैडिसन स्क्वायर गार्डन के आसपास सड़कें बंद करने की मांगी गई अनुमति

    टेलर स्विफ्ट करेंगी ट्रैविस केल्से से शादी? मैडिसन स्क्वायर गार्डन के आसपास सड़कें बंद करने की मांगी गई अनुमति

    भारत में महंगे हुए iPad और MacBook, AI बूम के चलते Apple ने बढ़ाईं ₹70,000 तक कीमतें

    भारत में महंगे हुए iPad और MacBook, AI बूम के चलते Apple ने बढ़ाईं ₹70,000 तक कीमतें