यूपी में जल जीवन मिशन की 33 हजार से अधिक परियोजनाएं सौर ऊर्जा से संचालित, 900 मेगावाट बिजली की हुई बचत

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार जल जीवन मिशन के तहत ‘हर घर जल’ योजना को सौर ऊर्जा से जोड़कर बड़ा बदलाव ला रही है। प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति के लिए 33 हजार से अधिक परियोजनाएं सौर ऊर्जा आधारित मॉडल पर संचालित की जा रही हैं। इन परियोजनाओं के माध्यम से 67 हजार से अधिक गांवों के करीब 2 करोड़ परिवारों को लाभ मिल रहा है। सौर ऊर्जा आधारित इन योजनाओं से न केवल निर्बाध जल आपूर्ति सुनिश्चित हुई है, बल्कि बिजली पर निर्भरता भी कम हुई है।

उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) के अनुसार इन परियोजनाओं से अब तक लगभग 900 मेगावाट बिजली की बचत हो चुकी है। साथ ही आने वाले 30 वर्षों में अनुमानित 37 हजार करोड़ रुपये से अधिक की बचत होने का अनुमान है। अधिकारियों के मुताबिक सौर ऊर्जा आधारित पंपिंग सिस्टम के कारण ग्रामीण जलापूर्ति योजनाएं अब बिजली बाधित होने या बिल भुगतान की समस्या से प्रभावित नहीं होतीं। इससे योजनाओं की स्थिरता और विश्वसनीयता बढ़ी है।

पर्यावरणीय दृष्टि से भी यह पहल महत्वपूर्ण है। इन परियोजनाओं के कारण हर वर्ष करीब 13 लाख मीट्रिक टन कार्बन उत्सर्जन में कमी आने का अनुमान है, जो भारत के 2070 तक नेट जीरो लक्ष्य की दिशा में अहम योगदान देगा। सरकार के इस मॉडल की सराहना केंद्र सरकार भी कर चुकी है और पूर्व में इस उपलब्धि के लिए संबंधित अधिकारियों को सम्मानित भी किया गया था।

ये भी पढ़े – परिषदीय स्कूलों में बच्चों की भाषा और गणितीय क्षमता मजबूत करेगी योगी सरकार, एआरपी और डायट मेंटर्स को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

 
 
 
  • up-jal-jeevan-mission-solar-energy-projects-saving-electricity-carbon-reduction-yogi-government
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    अगले साल भारत दौरे पर आएंगे राष्ट्रपति ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बड़ा ऐलान

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अगले साल भारत…

    आगे पढ़ें
    हजारों एकड़ वन भूमि पर अतिक्रमण का खेल: दिखावे की कार्रवाई में एक ट्रैक्टर जब्त, बड़े माफिया पर सवाल कायम

    सीहोर जिले के लाड़कुई वन परिक्षेत्र में वन भूमि…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पाकिस्तानी बहू से भारत की जासूस बनने तक की कहानी, कैसे बचा INS विक्रांत? जानिए पूरी दास्तान

    पाकिस्तानी बहू से भारत की जासूस बनने तक की कहानी, कैसे बचा INS विक्रांत? जानिए पूरी दास्तान

    ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक, 5 सेना और 1 वायुसेना के जवान शामिल

    ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक, 5 सेना और 1 वायुसेना के जवान शामिल

    टेलर स्विफ्ट करेंगी ट्रैविस केल्से से शादी? मैडिसन स्क्वायर गार्डन के आसपास सड़कें बंद करने की मांगी गई अनुमति

    टेलर स्विफ्ट करेंगी ट्रैविस केल्से से शादी? मैडिसन स्क्वायर गार्डन के आसपास सड़कें बंद करने की मांगी गई अनुमति

    भारत में महंगे हुए iPad और MacBook, AI बूम के चलते Apple ने बढ़ाईं ₹70,000 तक कीमतें

    भारत में महंगे हुए iPad और MacBook, AI बूम के चलते Apple ने बढ़ाईं ₹70,000 तक कीमतें

    चीन में 7 लाख डिलीवरी वर्कर्स की जगह लेंगे रोबोट, JD.com संस्थापक का बड़ा दावा

    चीन में 7 लाख डिलीवरी वर्कर्स की जगह लेंगे रोबोट, JD.com संस्थापक का बड़ा दावा