
बुरहानपुर| जिले की ग्राम पंचायत हैदरपुर में स्वच्छता व्यवस्था बदहाल नजर आ रही है। गांव में जगह-जगह गंदगी फैली हुई है और नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत प्रशासन की लापरवाही के कारण लंबे समय से नालियों की सफाई नहीं हुई है। गांव निवासी मनोहर पाटिल ने बताया कि सरपंच और सचिव को कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीण एकनाथ सोलंकी के अनुसार नाला हमेशा भरा रहता है, जिससे दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। कई बार लोग फिसलकर घायल भी हो चुके हैं। इसके बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।
ग्रामीणों ने कहा कि सरकार स्वच्छता अभियान को लेकर बड़े दावे कर रही है, लेकिन हैदरपुर में हालात पूरी तरह विपरीत दिखाई दे रहे हैं। गांव में फैली गंदगी से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द नालियों की सफाई और स्वच्छता व्यवस्था सुधारने की मांग की है, ताकि लोगों को गंदगी और हादसों से राहत मिल सके।
ब्यूरो रिपोर्ट: राजवीर सिंह राठौड़
यह भी पढ़े: रायसेन: केज स्थापना योजना के लिए आवेदन शुरू, 20 मई अंतिम तिथि
- Burhanpur Villagers in Haiderpur Panchayat are troubled by the filth with sewage flowing onto the roads








