भोपाल मारपीट मामले को लेकर जबलपुर में AIMIM का ज्ञापन, कार्रवाई की मांग

भोपाल| में एक युवक के साथ कथित मारपीट और धार्मिक टिप्पणी के मामले को लेकर जबलपुर में AIMIM ने पुलिस को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है और पुलिस जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार 10 मई को भोपाल में एक मुस्लिम युवक के साथ कथित रूप से मारपीट की गई। आरोप है कि कुछ लोगों ने युवक पर “लव जिहाद” का आरोप लगाते हुए होटल से बाहर निकाला और उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। वायरल वीडियो में युवक के चेहरे पर काली स्याही और गोबर लगाने तथा धार्मिक टिप्पणी करने के आरोप भी लगाए गए हैं।

घटना के बाद विभिन्न सामाजिक और मुस्लिम संगठनों ने नाराजगी जताई। इसी क्रम में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के मध्यप्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान के निर्देश पर इंजीनियर फाजिल खान, अरमान नूरी और पार्टी कार्यकर्ताओं ने जबलपुर के हनुमानताल थाने पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान हसन, मेहराज, अफजल, नियाज, अरबाज, रिहान, फैजान, इस्लाम, अलताफ, सैफ अली सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है तथा मामले की जांच जारी है।

ब्यूरो रिपोर्ट: सिकंदर विराट

यह भी पढ़े: रायसेन: केज स्थापना योजना के लिए आवेदन शुरू, 20 मई अंतिम तिथि

 

  • AIMIM submits memorandum in Jabalpur regarding Bhopal assault case demands action
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना