भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा: उद्योगों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान

भोपाल/आदित्य शंकर तिवारी: भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा है कि औद्योगिक क्षेत्रों के विकास और उद्यमियों की आर्थिक प्रगति के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उद्योगों के संचालन में आने वाली समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान किया जाएगा।

गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन में हुई बैठक

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय लघु उद्योग संवर्धन बोर्ड, एमएसएमई प्रोत्साहन योजना और जिला निर्यात समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में उद्योगपतियों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि उद्योगों की जरूरत के अनुसार कौशल विकास पाठ्यक्रम तैयार किए जाएंगे। इसके लिए आईटीआई संस्थानों के साथ “फ्लेक्सी एमओयू” कर प्रशिक्षित और कुशल मानव संसाधन उपलब्ध कराया जाएगा।

टेक्नोलॉजी गैप दूर करने पर जोर

कलेक्टर ने उद्योगपतियों से विस्तृत कार्ययोजना साझा करने और वर्तमान उद्योगों तथा नई तकनीक के बीच मौजूद “टेक्नोलॉजी गैप” को चिन्हित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन इस दिशा में परिणाम आधारित कार्य करेगा। बैठक में एमएसएमई प्रोत्साहन योजना के तहत प्राप्त 23 आवेदनों की समीक्षा की गई, जिनमें से 20 पात्र प्रकरणों को स्वीकृति दी गई। योजना के अंतर्गत उद्यमियों को पूंजीगत निवेश पर 40 प्रतिशत तक अनुदान देने का प्रावधान है।

औद्योगिक क्षेत्रों की सुविधाओं पर चर्चा

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने नगर निगम को गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। वहीं एमपीआईडीसी अधिकारियों को निर्यात सेल की जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा गया। बैठक में गोविंदपुरा, बगरोदा और आचारपुरा इंडस्ट्री एसोसिएशन सहित लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधियों ने व्यावसायिक अतिक्रमण, सुरक्षा व्यवस्था, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की एनओसी, नगर वाहन सेवा और फायर स्टेशन जैसी समस्याएं उठाईं।

इस दौरान जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक सत्येंद्र कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक आलोक चक्रवर्ती सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े: रायसेन: केज स्थापना योजना के लिए आवेदन शुरू, 20 मई अंतिम तिथि

  • bhopal-Problems of industries will be resolved on priority Collector Priyank Mishra
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना