वैश्विक तनाव के बीच घरेलू बाजार में सोना हुआ ‘लाल’, MCX पर ₹1,62,000 के पार पहुंची कीमतें

नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव तथा वैश्विक स्तर पर युद्ध की आशंकाओं के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बुधवार को बाजार खुलते ही सोने के दाम में तेज उछाल दर्ज किया गया। निवेशकों के सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ते रुझान और रुपये में कमजोरी के कारण घरेलू बाजार में सोना लगातार मजबूत बना हुआ है।

MCX पर ऐतिहासिक उछाल:

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव दोपहर 3 बजे तक 5.76 प्रतिशत यानी 8,844 रुपये की तेजी के साथ 1,62,286 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले पिछले कारोबारी दिन यह 1,53,442 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक बुधवार सुबह सोने का भाव 1,51,632 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो कुछ ही घंटों में बढ़कर 1,60,411 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। वहीं, गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,68,040 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।

बाजार का हाल:

ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,500 रुपये की बढ़त के साथ 1,56,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। सोमवार को यह कीमत 1,55,300 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आई गिरावट और लगातार जारी भू-राजनीतिक तनाव की वजह से घरेलू बाजार में सोने की मांग बढ़ रही है।

अंतरराष्ट्रीय बनाम घरेलू बाजार:

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में नरमी देखने को मिली। विदेशी बाजारों में हाजिर सोना 42.33 डॉलर यानी करीब 1 प्रतिशत गिरकर 4,692.64 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इसके बावजूद घरेलू बाजार में सोना मजबूत बना हुआ है। गौरतलब है कि वायदा बाजार में 29 जनवरी 2026 को सोना अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। मौजूदा हालात को देखते हुए बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में भी सोने की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

ये भी पढ़े – गोल्ड-सिल्वर अपडेट: अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते सोने की कीमतों में लगी आग; चांदी ₹2.82 लाख के पार, कच्चे तेल में भी भारी उछाल

  • gold-price-hike-india-mcx-record-high-us-iran-tension-impact-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना