शेयर बाजार में गुरुवार को जोरदार तेजी: सेंसेक्स 354 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,550 के ऊपर; बैंकिंग और एनर्जी सेक्टर में अच्छी खरीदारी

मुंबई: भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में मजबूती के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में ही अच्छी बढ़त देखने को मिली। सुबह 9:20 बजे तक सेंसेक्स 354 अंक यानी 0.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,963 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 146 अंक यानी 0.66 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,554 पर पहुंच गया।

सेक्टरवार प्रदर्शन में फार्मा और मेटल आगे

बाजार में शुरुआती तेजी का नेतृत्व फार्मा, हेल्थकेयर और मेटल सेक्टर के शेयरों ने किया। निफ्टी फार्मा, निफ्टी हेल्थकेयर और निफ्टी मेटल इंडेक्स टॉप गेनर्स रहे। इसके अलावा एनर्जी, इंफ्रा, पीएसयू बैंक, ऑयल एंड गैस और कमोडिटी से जुड़े ज्यादातर सेक्टर्स भी हरे निशान में कारोबार करते दिखे।

मिडकैप और स्मॉलकैप में भी खरीदारी

लार्जकैप के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी मजबूती देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 395 अंक यानी 0.66 प्रतिशत की बढ़त के साथ 60,560 पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 89 अंक यानी 0.50 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,083 के स्तर पर था।

ये भी पढ़े – शेयर बाजार अपडेट: चार दिनों की गिरावट पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 74,600 के पार बंद; चार दिनों की गिरावट के बाद भारतीय बाजार में लौटी रौनक

सेंसेक्स के प्रमुख गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों में अदाणी पोर्ट्स, ट्रेंट, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, सन फार्मा, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, आईटीसी, एलएंडटी, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, एमएंडएम, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, बीईएल, बजाज फाइनेंस, एचयूएल, कोटक महिंद्रा बैंक और मारुति सुजुकी में तेजी दर्ज की गई। वहीं आईटी सेक्टर के कुछ दिग्गज शेयर जैसे एचसीएल टेक, इंफोसिस, टीसीएस और टेक महिंद्रा दबाव में रहे और लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

एफआईआई बिकवाली जारी, डीआईआई की खरीदारी से मिला सहारा

विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) लगातार बिकवाली कर रहे हैं और बुधवार को उन्होंने इक्विटी में 4,703.15 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की। दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने बाजार को सपोर्ट देते हुए 5,869.05 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की।

कच्चे तेल में तेजी जारी

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली। डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.46 प्रतिशत बढ़कर 101 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जबकि ब्रेंट क्रूड 0.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 106 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

ये भी पढ़े – वैश्विक तनाव के बीच घरेलू बाजार में सोना हुआ ‘लाल’, MCX पर ₹1,62,000 के पार पहुंची कीमतें

  • share-market-live-updates-sensex-nifty-opening-bell-today-pharma-metal-stocks-gain
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ‘कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए’, वंदे मातरम विवाद पर सोनिया गांधी को अमित शाह की फटकार

    चित्तौड़गढ़: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर…

    आगे पढ़ें
    लाल किले के प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बताया राष्ट्रीय प्राथमिकता

    नई दिल्ली: 80वें स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए’, वंदे मातरम विवाद पर सोनिया गांधी को अमित शाह की फटकार

    ‘कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए’, वंदे मातरम विवाद पर सोनिया गांधी को अमित शाह की फटकार

    लाल किले के प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बताया राष्ट्रीय प्राथमिकता

    लाल किले के प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बताया राष्ट्रीय प्राथमिकता

    वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाकर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल-सोनिया से माफी की मांग

    वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाकर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल-सोनिया से माफी की मांग

    स्वतंत्रता दिवस पर जीतू पटवारी ने दी शुभकामनाएं, बोले- मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस तेज करेगी लड़ाई

    स्वतंत्रता दिवस पर जीतू पटवारी ने दी शुभकामनाएं, बोले- मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस तेज करेगी लड़ाई

    स्वतंत्रता दिवस पर सीएम मोहन यादव ने फहराया तिरंगा: मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता कानून लागू करने की घोषणा, यूसीसी से लेकर केन-बेतवा लिंक परियोजना पर कही यह बात

    स्वतंत्रता दिवस पर सीएम मोहन यादव ने फहराया तिरंगा: मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता कानून लागू करने की घोषणा, यूसीसी से लेकर केन-बेतवा लिंक परियोजना पर कही यह बात