देवास की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, तीन श्रमिकों की मौत, कई लोगों के हताहत होने की आशंका

देवास/आदित्य शंकर तिवारी: मध्य प्रदेश के देवास जिले में एबी रोड स्थित टोंककला की एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट होने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। धमाका इतना तेज था कि आसपास के मकानों की दीवारें तक हिल गईं। हादसे में कई मजदूरों के घायल होने और जनहानि की आशंका जताई जा रही है।

सड़क पर बिखरे शवों के टुकड़े

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विस्फोट बेहद भयावह था। धमाके के बाद सड़क पर मांस के चिथड़े और शरीर के टुकड़े बिखरे दिखाई दिए। घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार और भगदड़ का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का दावा है कि मृतकों की संख्या 15 तक पहुंच सकती है, हालांकि प्रशासन की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

सुरक्षा मानकों की अनदेखी के आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि फैक्ट्री में खुले में बारूद रखकर पटाखे बनाए जा रहे थे और सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार विभागों ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। हादसे के बाद फैक्ट्री परिसर और आसपास के क्षेत्र में भारी मात्रा में बारूद फैला होने की बात भी सामने आई है।

फैक्ट्री मालिक पर उठे सवाल

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने फैक्ट्री मालिक अनिल मालवीय पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि फैक्ट्री को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त था, जिसके कारण नियमों की अनदेखी के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। फिलहाल प्रशासन, पुलिस और राहत दल मौके पर मौजूद हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़े: सतना: गर्भवती महिला के गलत इलाज मामले में जांच टीम गठित

  • massive-explosion-at-dewas-firecracker-factory-several-people-feared-injured-3-died
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

जयपुर की सड़कों पर उतरे ‘एस्ट्रोनॉट’, गड्ढों को बताया चांद और मंगल के क्रेटर

जयपुर में खराब सड़कों और जगह जगह बने गड्ढों…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भोपाल में 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, सीएम मोहन यादव हुए शामिल

भोपाल में 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, सीएम मोहन यादव हुए शामिल

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शौर्य स्मारक पहुंचे सीएम मोहन यादव

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शौर्य स्मारक पहुंचे सीएम मोहन यादव

मध्य प्रदेश में रोज 130 महिलाएं-बच्चियां लापता, हाई कोर्ट सख्त

मध्य प्रदेश में रोज 130 महिलाएं-बच्चियां लापता, हाई कोर्ट सख्त

देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, पाल-गड़रिया समाज को मिलेगा बोर्ड

देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, पाल-गड़रिया समाज को मिलेगा बोर्ड

Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता

Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता