केरल के अगले मुख्यमंत्री होंगे वीडी सतीशन; 9 दिनों के सियासी सस्पेंस पर कांग्रेस ने लगाया विराम

तिरुवनंतपुरम: केरल विधानसभा चुनाव 2026 में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा UDF की प्रचंड जीत के बाद पिछले 9 दिनों से जारी सस्पेंस और सियासी घमासान का अंत हो गया है। कांग्रेस आलाकमान ने गहन मंथन के बाद वीडी सतीशन  के नाम पर मुहर लगा दी है। गुरुवार को कांग्रेस विधायक दल CLP की बैठक में उन्हें औपचारिक रूप से नेता चुन लिया गया, जिसके बाद अब उनके केरल के अगले मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है।

केसी वेणुगोपाल और चेन्निथला को पीछे छोड़ मारी बाजी

केरल के इस शीर्ष पद के लिए कांग्रेस के भीतर जबरदस्त खींचतान देखने को मिली। मुख्यमंत्री की दौड़ में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल और वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के नाम भी प्रमुखता से चल रहे थे। पार्टी नेताओं के दिल्ली के चक्करों और एक हफ्ते से अधिक समय तक चली मैराथन बैठकों के बाद आलाकमान ने सतीशन के ‘साफ सुथरी छवि’ और विपक्ष के नेता के रूप में उनके आक्रामक प्रदर्शन पर भरोसा जताया। सतीशन को राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे का करीबी माना जाता है, जिसका उन्हें फायदा मिला।

UDF का निर्णायक जनादेश

2026 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF गठबंधन ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 140 सदस्यीय विधानसभा में 102 सीटों पर जीत हासिल की है। इस जीत ने पिछले एक दशक से सत्ता में काबिज वामपंथी मोर्चे LDF को बेदखल कर दिया है। वीडी सतीशन, जो अब तक विधानसभा में विपक्ष के नेता की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, ने पूरे चुनाव प्रचार के दौरान भ्रष्टाचार और प्रशासनिक विफलताओं के मुद्दों पर एलडीएफ सरकार को घेरा था।

आज राज्यपाल से करेंगे मुलाकात

केरल कांग्रेस समिति के नेता आज राजभवन पहुंचकर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वीडी सतीशन के नेतृत्व में सरकार बनाने का औपचारिक दावा पेश किया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह की तारीख और कैबिनेट के गठन को लेकर भी जल्द ही घोषणा होने की संभावना है।

ये भी पढ़े – छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती पर देशभर में श्रद्धांजलि, शीर्ष नेताओं ने किया नमन

  • vd-satheesan-named-next-kerala-chief-minister-udf-congress-victory
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    आंगनबाड़ियों में पहुंचा भाजपा का सेवा संकल्प अभियान, दिनेश शर्मा ने महिलाओं को बताईं सरकारी योजनाएं

    उनाव/ राजकुमार शर्मा: उनाव में भाजपा मंडल के पूर्व…

    इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट पर चुनावी प्रक्रिया शुरू, 29 सितंबर को अधिसूचना, 23 अक्टूबर को मतदान

    झांसी/ राजकुमार शर्मा: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की इलाहाबाद-झांसी…

    You Missed

    Bank Strike: 3 दिन की बैंक हड़ताल टली, आज खुले रहेंगे बैंक; जानें क्यों बदला फैसला

    Bank Strike: 3 दिन की बैंक हड़ताल टली, आज खुले रहेंगे बैंक; जानें क्यों बदला फैसला

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला