उत्तर प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करती दिव्यांग पेंशन योजना, 12 लाख से अधिक लोग हो रहे लाभान्वित

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान योजना लाखों दिव्यांगजनों के जीवन में आर्थिक सहारा बनकर सामने आई है। सरकार के अनुसार वर्ष 2025-26 में अब तक 12 लाख से अधिक पात्र दिव्यांगजनों को इस योजना का लाभ दिया जा चुका है। इसके तहत प्रत्येक लाभार्थी को प्रतिमाह 1000 रुपये की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जा रही है।

यह योजना दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के माध्यम से संचालित की जा रही है और इसका उद्देश्य ऐसे दिव्यांगजनों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है जो 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता के कारण नियमित कार्य करने में असमर्थ हैं और जिनके पास कोई स्थायी आय का साधन नहीं है। योजना में 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के पात्र दिव्यांगजन आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उनकी वार्षिक आय निर्धारित सीमा के भीतर हो। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए आय सीमा 46,080 रुपये और शहरी क्षेत्रों के लिए 56,460 रुपये प्रतिवर्ष तय की गई है।

ये भी पढ़े – ‘प्रश्न प्रदेश’ से ‘विकास प्रदेश’ बना यूपी, सीएम योगी ने गिनाईं उपलब्धियां; सीएम बोले- भारत 500 वर्ष पहले दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था

सरकार ने पूरी आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है जिससे लाभार्थी घर बैठे ही आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक पोर्टल https://sspy-up.gov.in के माध्यम से आवेदन किया जाता है। डिजिटल प्रणाली लागू होने के बाद भुगतान प्रक्रिया भी पूरी तरह पारदर्शी हो गई है और अब राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी जा रही है, जिससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो गई है।

अधिकारियों के अनुसार योजना का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है और बड़ी संख्या में दिव्यांगजन इससे जुड़कर लाभ प्राप्त कर रहे हैं। सरकार का दावा है कि यह योजना केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है बल्कि दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

ये भी पढ़े – उत्तर प्रदेश में नदियों के पुनरुद्धार की बड़ी पहल, ‘एक जिला-एक नदी’ अभियान से जल संरक्षण को नई दिशा

  • 12 Lakh Divyang Beneficiaries in UP Pension Scheme Latest News
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में