योगी सरकार की डिजिटल पहल से उत्तर प्रदेश में तकनीकी शिक्षा और रोजगार क्षमता को मिल रहा नया आयाम

लखनऊ: डिजिटल भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश में ‘AI for All’ पहल को पूरे प्रदेश में लागू किया जा रहा है, जिसके तहत नागरिकों को निःशुल्क आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस अभियान को प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल के निर्देशन में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा गति दी जा रही है।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में आयोजित वृहद रोजगार मेले के दौरान किया गया था। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम वैश्विक आईटी संस्था ओरेकल यूनिवर्सिटी के सहयोग से संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य युवाओं, विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षार्थियों और आम नागरिकों को आधुनिक तकनीक से जोड़कर रोजगार योग्य बनाना है।

ये भी पढ़े – उत्तर प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करती दिव्यांग पेंशन योजना, 12 लाख से अधिक लोग हो रहे लाभान्वित

सरकारी जानकारी के अनुसार यह कोर्स मात्र तीन घंटे का ऑनलाइन प्रशिक्षण है, जिसे पूरा करने के बाद प्रतिभागियों का ऑनलाइन मूल्यांकन किया जाता है। सफल अभ्यर्थियों को प्रमाण-पत्र (Certificate) प्रदान किया जाता है, जो उनके करियर और रोजगार के अवसरों में सहायक होगा।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आज रोजगार और उद्योग की दिशा बदल रहा है, इसलिए युवाओं को इस तकनीक से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी जिलों में इस योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए हैं ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।

मिशन निदेशक पुलकित खरे के अनुसार, इस पहल के तहत प्रदेशभर में अधिकतम पंजीकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है और जिला स्तर पर विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘AI for All’ सेक्शन के माध्यम से निःशुल्क पंजीकरण कर सकते हैं और घर बैठे प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं।

ये भी पढ़े – ‘प्रश्न प्रदेश’ से ‘विकास प्रदेश’ बना यूपी, सीएम योगी ने गिनाईं उपलब्धियां; सीएम बोले- भारत 500 वर्ष पहले दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था

  • Yogi Government AI Training Scheme Uttar Pradesh Latest
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना