नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई को बड़ी सफलता: राउज एवेन्यू कोर्ट ने पांचों आरोपियों को 7 दिनों की कस्टडी में भेजा

नई दिल्ली: नीट यूजी परीक्षा 2026 में हुई कथित धांधली और पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को बड़ी कामयाबी मिली है। गुरुवार को राजधानी की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मामले में गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों को सात दिनों की सीबीआई कस्टडी में भेज दिया। सुनवाई के दौरान जांच एजेंसी ने कोर्ट को बताया कि आरोपियों के पास से वॉट्सऐप और टेलीग्राम चैट के जरिए ऐसे पुख्ता सबूत मिले हैं, जिनसे साफ होता है कि परीक्षा में पूछे गए करीब 100 सवाल पहले ही लीक कर दिए गए थे। इतना ही नहीं, आरोपियों ने अभ्यर्थियों को न केवल प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए, बल्कि उनके साथ उत्तर कुंजी भी मुहैया कराई थी ताकि वे सही जवाबों को याद कर सकें।

ये भी पढ़े – NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द: पेपर लीक के आरोपों के बाद सरकार का बड़ा फैसला, अब CBI करेगी पूरे मामले की जांच

सीबीआई ने कोर्ट में क्या दलील दी 

सीबीआई ने कोर्ट में दलील दी कि यह एक बेहद सुनियोजित और व्यापक साजिश है, जिसमें सरकारी कर्मचारियों, सार्वजनिक सेवकों और प्रिंटिंग प्रेस से जुड़े लोगों के शामिल होने की प्रबल संभावना है। जांच एजेंसी के अनुसार आरोपियों का मुख्य उद्देश्य फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के पेपर लीक कर अभ्यर्थियों को जयपुर के मेडिकल कॉलेजों में दाखिला दिलाने में मदद करना था। जांच के दौरान आरोपी यश यादव के पास से बरामद मोबाइल फोन से कई महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य मिले हैं, जिससे पता चला है कि उसे शुभम नामक अन्य आरोपी ने टेलीग्राम के माध्यम से पेपर भेजे थे।

कोर्ट ने पांचों आरोपियों को सीबीआई कस्टडी में भेजा

अदालत में सुनवाई के दौरान आरोपियों के वकील ने सीबीआई की कार्रवाई का विरोध करते हुए गिरफ्तारी को अवैध बताया और तर्क दिया कि उनके मुवक्किलों को गिरफ्तारी के आधार स्पष्ट नहीं किए गए थे। हालांकि, कोर्ट ने सीबीआई की मांग को जायज मानते हुए आरोपियों को रिमांड पर सौंप दिया और साथ ही एजेंसी को यह निर्देश भी दिया कि आरोपियों को एफआईआर की कॉपी उपलब्ध कराई जाए। सुनवाई के दौरान आरोपियों के वकील ने सीबीआई की कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि गिरफ्तारी अवैध है और गिरफ्तारी के समय आरोपियों को ग्राउंड ऑफ अरेस्ट नहीं बताया गया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने पांचों आरोपियों को सात दिनों की सीबीआई कस्टडी में भेज दिया

ये भी पढ़े – NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द: पेपर लीक का सीहोर कनेक्शन, आरोपी शुभम निकला सत्यसाई यूनिवर्सिटी का छात्र; नासिक से गिरफ्तार

  • neet-ug-2026-paper-leak-cbi-gets-7-day-custody-of-5-accused
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    दुर्गा पूजा ‘प्रीव्यू शो’ में करोड़ों का खेल: पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन के ठिकानों पर ED की छापेमारी

    कोलकाता में दुर्गा पूजा के ‘प्रीव्यू शो’ और पास…

    गधे की फोटो से नर्सिंग रजिस्ट्रेशन? NSUI के दावे ने MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर खड़े किए गंभीर सवाल

    भोपाल। मध्यप्रदेश में नर्सिंग शिक्षा और नर्सिंग कॉलेजों की…

    You Missed

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप