केन-बेतवा परियोजना पर बढ़ा बवाल: ढोंडन बना पुलिस छावनी, राहुल गांधी के संभावित दौरे से प्रशासन अलर्ट

छतरपुर: केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर ढोंडन गांव में चल रहा विरोध अब बड़ा राजनीतिक और सामाजिक मुद्दा बनता जा रहा है। ग्रामीणों के उग्र विरोध और पुलिस के साथ लगातार टकराव के बीच पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संभावित दौरे की आहट ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। इसी को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए इंदौर से अतिरिक्त रिजर्व पुलिस फोर्स बुलाई गई है।

बांध निर्माण स्थल पर पहले से ही 500 से अधिक जवान तैनात हैं, लेकिन हालात को देखते हुए अब चप्पे-चप्पे पर पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों और पुलिस के बीच बीते दिनों हुए पथराव और तनावपूर्ण घटनाओं के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।केन-बेतवा लिंक परियोजना, जिसे कभी विकास की बड़ी परियोजना माना जा रहा था, अब विरोध और राजनीतिक टकराव का केंद्र बनती दिखाई दे रही है।

कांग्रेस नेताओं जीतू पटवारी, अमित भटनागर और दिव्या अहिरवार सहित करीब 150 लोगों पर दर्ज एफआईआर ने विवाद को और गहरा कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि वे अपनी जमीन और अधिकारों की रक्षा के लिए पीछे नहीं हटेंगे। वहीं प्रशासन कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार रणनीति तैयार कर रहा है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या बढ़ते तनाव के बीच संवाद का रास्ता निकलेगा या ढोंडन का यह संघर्ष और उग्र रूप लेगा।

ये भी पढ़े – छतरपुर में ट्रांसफार्मर में भीषण आग, श्रीराम कॉलोनी में मची अफरा-तफरी; बिजली व्यवस्था प्रभावित

  • ken-betwa-project-protest-dhondhan-rahul-gandhi-visit-police-force-chhatarpur
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    MP Cabinet: छात्रों को यूनिफॉर्म के बदले ₹600, अग्निवीरों को सरकारी भर्ती में 20% आरक्षण

    भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 29…

    रतलाम में सड़क सुरक्षा को लेकर 10 दिवसीय अभियान, 900 छात्रों ने सीखे यातायात नियम

    नाहरू खान|रतलाम। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों…

    You Missed

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप