त्यौंथर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह सम्मेलन: 186 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई सामूहिक शादियां

रीवा: त्यौंथर में आयोजित जिला स्तरीय मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह सम्मेलन में 186 नवयुगल जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार, सामाजिक रीति-रिवाज और पारंपरिक रस्मों के साथ परिणय सूत्र में बंध गए। शहनाई की गूंज और मंगल गीतों के बीच नवदंपत्तियों ने गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा शामिल हुए। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है और इससे सामाजिक समरसता को मजबूती मिल रही है। सम्मेलन में विभिन्न समाजों के लोगों की सहभागिता देखने को मिली, जिसने भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

विशेष बात यह रही कि जनपद पंचायत सदस्य रामानुज आदिवासी ने भी अपनी पुत्री का विवाह इसी सम्मेलन में कराया। वहीं जनपद पंचायत सीईओ प्रवीण बांसोड और समग्र सुरक्षा विस्तार अधिकारी अरविंद तिवारी ने कन्यादान की रस्म निभाई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों की उपस्थिति रही।

ये भी पढ़े – रीवा: मेडिकल स्टोर पर संयुक्त दबिश, अवैध नशीली दवाइयों के साथ संचालक पकड़ा गया

  • teonthar-mukhyamantri-kanya-vivah-sammelan-186-couples-marriage-rewa
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    MP Cabinet: छात्रों को यूनिफॉर्म के बदले ₹600, अग्निवीरों को सरकारी भर्ती में 20% आरक्षण

    भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 29…

    रतलाम में सड़क सुरक्षा को लेकर 10 दिवसीय अभियान, 900 छात्रों ने सीखे यातायात नियम

    नाहरू खान|रतलाम। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों…

    You Missed

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप