लखीमपुर खीरी में आंधी-बारिश से हादसा: एक की मौत, प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने पीड़ित परिवार को सौंपा राहत चेक

लखीमपुर खीरी: जिले की मितौली तहसील के ग्राम जमुनिया कढ़ीले में 13 मई की रात आई तेज आंधी और बारिश ने एक परिवार को भारी नुकसान पहुंचाया। मकान की छत गिरने से 40 वर्षीय रतिराम पुत्र दीना की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश के प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में परिवार को राहत सहायता प्रदान की गई।

प्रभारी मंत्री ने मृतक की पत्नी और बच्चों को 4 लाख रुपये की दैवीय आपदा सहायता राशि और 6500 रुपये गृह अनुदान का डेमो चेक सौंपा। साथ ही खाद्यान्न किट भी वितरित की गई और परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया। मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि सरकार प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित हर परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें समय पर सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों की शिक्षा और महिला सशक्तिकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने जानकारी दी कि परिवार को विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री आवास योजना, पारिवारिक लाभ योजना, निराश्रित महिला पेंशन और सीएम बाल सेवा योजना का लाभ भी दिया जा रहा है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल बना रहा, जबकि प्रशासनिक टीम लगातार राहत कार्यों में जुटी रही।

ये भी पढ़े – पेपर लीक और अनिश्चितता की भेंट चढ़ा होनहार छात्र; ऋतिक की मौत से लखीमपुर में मातम

  • lakhimpur-kheri-storm-death-relief-minister-nitin-agarwal-compensation
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में