रामपुर: जमीन विवाद में दरोगा पर भाई को हनी ट्रैप में फंसाने का आरोप, महिला समेत 5 गिरफ्तार

रामपुर (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश पुलिस से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां जमीन विवाद में एक दारोगा पर अपने ही सगे भाई को हनी ट्रैप में फंसाने की साजिश रचने का आरोप लगा है। मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई है। रामपुर में तैनात दारोगा नीरज का अपने भाई राकेश कुमार से लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी विवाद को निपटाने के लिए दारोगा नीरज ने एक सुनियोजित साजिश रची और रानी नाम की महिला को इसमें शामिल किया। आरोप है कि महिला को राकेश के संपर्क में भेजकर उसे फंसाने की योजना बनाई गई।

बताया गया कि रानी ने राकेश से मुलाकात के दौरान उसके निजी पल रिकॉर्ड कर लिए और फिर उन्हीं फोटो व वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। शुरुआत में राकेश ने डर के कारण कुछ रकम भी दी, लेकिन बाद में उसे शक हुआ कि यह पूरा मामला एक साजिश का हिस्सा है। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रानी और उसके चार साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये सभी आरोपी रामपुर और संभल क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं और दारोगा नीरज के संपर्क में थे। उनसे पूछताछ की जा रही है।

हालांकि, इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि प्रारंभिक पुलिस प्रेस नोट में कथित साजिशकर्ता दारोगा नीरज का नाम न तो आरोपी के रूप में शामिल किया गया है और न ही उसे वांछित बताया गया है, जिसे लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई पुलिस की जांच रिपोर्ट पर निर्भर करेगी।

ये भी पढ़े – हमीरपुर: उमरहट में लगी प्रशासनिक चौपाल, एसडीएम और चकबंदी अधिकारियों ने मौके पर सुनीं जन-समस्याएं

  • uttar-pradesh-rampur-honeytrap-case-police-sub-inspector-brothe
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    योगी सरकार के AI विजन को नई रफ्तार, लखनऊ बना उभरता टेक्नोलॉजी हब; ₹368 करोड़ की AI सिटी और ₹225 करोड़ के AI मिशन को मिली गति

    लखनऊ (15 मई): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में…

    आगे पढ़ें
    योगी सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से 52,000 से अधिक अल्पसंख्यक जोड़ों को मिला लाभ, सामाजिक समरसता की बनी मिसाल

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की प्रमुख कल्याणकारी…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाई कोर्ट ने भोजशाला को माना हिंदू मंदिर, एएसआई रिपोर्ट के आधार पर पूजा का अधिकार बहाल

    हाई कोर्ट ने भोजशाला को माना हिंदू मंदिर, एएसआई रिपोर्ट के आधार पर पूजा का अधिकार बहाल

    नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई को बड़ी सफलता: राउज एवेन्यू कोर्ट ने पांचों आरोपियों को 7 दिनों की कस्टडी में भेजा

    नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई को बड़ी सफलता: राउज एवेन्यू कोर्ट ने पांचों आरोपियों को 7 दिनों की कस्टडी में भेजा

    ब्रिक्स सम्मेलन में कूटनीतिक हलचल: पीएम मोदी से मिले ईरान के विदेश मंत्री, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई अहम चर्चा

    ब्रिक्स सम्मेलन में कूटनीतिक हलचल: पीएम मोदी से मिले ईरान के विदेश मंत्री, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई अहम चर्चा

    लाल किला ब्लास्ट कांड: NIA ने 10 आतंकियों के खिलाफ दाखिल की 7,500 पन्नों की चार्जशीट, डॉ. उमर उन नबी था मॉड्यूल का मास्टरमाइंड

    लाल किला ब्लास्ट कांड: NIA ने 10 आतंकियों के खिलाफ दाखिल की 7,500 पन्नों की चार्जशीट, डॉ. उमर उन नबी था मॉड्यूल का मास्टरमाइंड

    केरल के अगले मुख्यमंत्री होंगे वीडी सतीशन; 9 दिनों के सियासी सस्पेंस पर कांग्रेस ने लगाया विराम

    केरल के अगले मुख्यमंत्री होंगे वीडी सतीशन; 9 दिनों के सियासी सस्पेंस पर कांग्रेस ने लगाया विराम