योगी सरकार के AI विजन को नई रफ्तार, लखनऊ बना उभरता टेक्नोलॉजी हब; ₹368 करोड़ की AI सिटी और ₹225 करोड़ के AI मिशन को मिली गति

लखनऊ (15 मई): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तेजी से देश के प्रमुख टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इनोवेशन हब के रूप में विकसित हो रहा है। इसी दिशा में राजधानी लखनऊ में आयोजित ‘AI ट्रांसफॉर्मेशन कॉन्क्लेव 2026’ में देशभर से 50 से अधिक वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों और विशेषज्ञों ने भाग लिया, जहां भविष्य की डिजिटल गवर्नेंस और AI आधारित प्रशासन पर विस्तृत मंथन किया गया।

कॉन्क्लेव के दौरान द एआई-पावर्ड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेटरः कॉम्पिटेंसीज फॉर ए न्यू एरा ऑफ गवर्नेंस’ विषय पर उच्चस्तरीय कैपेसिटी-बिल्डिंग वर्कशॉप आयोजित की गई। इसका संचालन NIHIT की संस्थापक और इंडिया-यूएस सीईओ फोरम की वर्किंग ग्रुप-7 की शेरपा डॉ. सुबी चतुर्वेदी ने किया। उन्होंने कहा कि लखनऊ और उत्तर प्रदेश भारत में AI इनोवेशन का मजबूत केंद्र बनकर उभर रहे हैं। उनके अनुसार, इनमोबी जैसी कंपनियों के डीपटेक ऑपरेशन्स शुरू होने से राज्य में टेक्नोलॉजी, रिसर्च, स्टार्टअप और डिजिटल गवर्नेंस का नया इकोसिस्टम विकसित हो रहा है।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार की AI नीति और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन विजन पर भी विस्तार से चर्चा हुई। सरकार द्वारा लखनऊ की वृंदावन योजना में ₹368 करोड़ की लागत से देश की पहली AI सिटी को मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही राज्य में AI आधारित विकास को गति देने के लिए ₹225 करोड़ के UP AI मिशन को भी लागू किया गया है।

ये भी पढ़े – योगी सरकार का बड़ा मास्टर प्लान: 75 जिलों की गोशालाओं में कृषि सखियों की तैनाती, गो संरक्षण से मिलेगा रोजगार और ग्रामीण समृद्धि

स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब सरकारी सेवाओं में AI आधारित बदलाव का राष्ट्रीय मॉडल बन रहा है, जिससे राज्य के ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को भी मजबूती मिलेगी। वहीं आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने कहा कि सरकार एआई, क्वांटम कंप्यूटिंग और डीप टेक्नोलॉजी के लिए मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रही है।

कॉन्क्लेव में साइबर सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, एमएसएमई, स्टार्टअप्स और नागरिक सेवाओं में AI के उपयोग पर भी चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तुत ‘MANAV’ फ्रेमवर्क का उल्लेख करते हुए कहा कि भविष्य की AI तकनीक को नैतिक, जवाबदेह और मानव-केंद्रित होना चाहिए।

NIHIT प्लेटफॉर्म को इंडिया-यूएस सीईओ फोरम के तहत एक महत्वपूर्ण पहल माना गया है, जिसे इनमोबी, मास्टरकार्ड और टाटा संस का समर्थन प्राप्त है। यह प्लेटफॉर्म भारत और अमेरिका के बीच इनोवेशन, स्टार्टअप्स और टेक्नोलॉजी सहयोग को मजबूत करने का काम कर रहा है।

ये भी पढ़े – योगी सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से 52,000 से अधिक अल्पसंख्यक जोड़ों को मिला लाभ, सामाजिक समरसता की बनी मिसाल

  • uttar-pradesh/lucknow-ai-transformation-conclave-up-ai-city
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना