पीएम मोदी पहुंचे एम्सटर्डम: भारत-EU मुक्त व्यापार समझौते के बीच नेदरलैंड्स का दौरा, व्यापार और निवेश को मिलेगी नई रफ्तार

एम्सटर्डम/नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के विदेशी दौरे के दूसरे चरण में संयुक्त अरब अमीरात की सफल यात्रा पूरी कर नीदरलैंड्स की राजधानी एम्सटर्डम पहुंच चुके हैं। प्रधानमंत्री का यह दौरा ऐसे महत्वपूर्ण समय पर हो रहा है जब भारत और यूरोपीय संघ  के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते FTA ने दोनों पक्षों के व्यापारिक और निवेश संबंधों को एक नई और अभूतपूर्व ऊर्जा दी है।

दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश बढ़ाने की तैयारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम मोदी 15 से 17 मई तक नीदरलैंड में रहेंगे। इस दौरान उनकी मुलाकात नीदरलैंड के प्रधानमंत्री डिक शूफ से होगी। दोनों नेता कई अहम समझौतों पर चर्चा करेंगे। इस यात्रा के माध्यम से भारत और नीदरलैंड्स के बीच सेमीकंडक्टर्स, जल प्रबंधन, स्वच्छ ऊर्जा और अत्याधुनिक तकनीकी क्षेत्रों में आपसी रणनीतिक साझेदारी को और अधिक सुदृढ़ करने के नए अवसर खुलेंगे। नीदरलैंड की कंपनी ASML दुनिया की सबसे बड़ी चिप मशीन बनाने वाली कंपनियों में गिनी जाती है।

भारत चाहता है कि आने वाले समय में चिप निर्माण और तकनीकी सहयोग के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच साझेदारी मजबूत हो। नीदरलैंड आगमन पर प्रधानमंत्री मोदी ने द्विपक्षीय संबंधों की प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए कहा कि वे डच प्रधानमंत्री रोब जेटेन के साथ उच्च स्तरीय वार्ता करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नेदरलैंड्स के राजा विलेम-अलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा से भी शिष्टाचार मुलाकात करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय समुदाय को करेंगे संबोधित 

द्विपक्षीय और कूटनीतिक बैठकों के अलावा प्रधानमंत्री के इस दौरे में जन-संवाद का भी एक विशेष कार्यक्रम शामिल है, जिसके तहत वे 16 मई की सुबह आयोजित होने वाले एक भव्य समारोह में वहां रह रहे प्रवासी भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे और भारत की विकास यात्रा में उनकी भागीदारी पर चर्चा करेंगे। भारत और नीदरलैंड के बीच व्यापार लगातार बढ़ रहा है।

नीदरलैंड भारत में निवेश करने वाले बड़े देशों में शामिल है। माना जा रहा है कि इस दौरे में नई निवेश योजनाओं और व्यापारिक समझौतों पर भी बात हो सकती है। खासतौर पर बंदरगाह, लॉजिस्टिक्स, कृषि तकनीक और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे सेक्टरों में सहयोग बढ़ाने की तैयारी है। नीदरलैंड वाटर मैनेजमेंट और मॉर्डन खेती की तकनीक के लिए दुनिया भर में जाना जाता है और भारत इन क्षेत्रों में उसके अनुभव का फायदा लेना चाहता है।

  • pm-modi-netherlands-visit-amsterdam-arrival-india-eu-fta-news
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    पटोरी और कन्नपुर में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान: एई को सौंपा ज्ञापन

    टीकमगढ़/ धर्मेंद्र सिंह लोधी: जिले के बल्देवगढ़ क्षेत्र की…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू