खंडवा: शनि अमावस्या और शनि जयंती पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, तेल चढ़ाकर की पूजा-अर्चना

खंडवा: शनि अमावस्या और शनि जयंती के पावन अवसर पर शहर के प्राचीन शनि मंदिर में शनिवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महिला एवं पुरुष श्रद्धालु लंबी कतारों में लगकर भगवान शनि देव को तेल अर्पित करते हुए पूजा-अर्चना करने पहुंचे। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तिमय माहौल बना रहा।

श्रद्धालुओं ने शनि देव के दर्शन कर ग्रहों की शांति, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। दोपहर में शनि देव की जन्म आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। आरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर जय शनिदेव के जयकारों से गूंज उठा।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने शनि देव को तेल, पुष्प और भोग अर्पित किया। वहीं मंदिर समिति द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। दिनभर मंदिर परिसर में भक्तों का आना-जाना लगा रहा।

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति के स्वयंसेवकों और पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली गई, जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होती रही।

ये भी पढ़े – नीट पेपर लीक के विरोध में खंडवा में कांग्रेस का मशाल जुलूस, निष्पक्ष जांच की मांग

  • shani-amavasya-shani-jayanti-devotees-offered-oil-in-khandwa
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना