भोजशाला फैसले पर खंडवा में उत्साह, घंटाघर चौक पर भारत माता की आरती और सरस्वती पूजन

खंडवा:  धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला परिसर को लेकर आए हाई कोर्ट के न्यायिक निर्णय के बाद खंडवा में सनातन धर्मावलंबियों के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला। शुक्रवार शाम शहर के घंटाघर चौक पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए, जहां भारत माता की आरती उतारी गई, मां सरस्वती का पूजन किया गया और मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई गई।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हाथों में केसरिया ध्वज और आरती की थालियां लेकर भारत माता की पूजा-अर्चना की। इस दौरान “वंदे मातरम्”, “जय श्री राम” और “भारत माता की जय” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि यह फैसला सनातन संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहरों के सम्मान से जुड़ा हुआ है, जिससे लोगों में खुशी का माहौल है। वहीं विधायक कंचन तनवे ने कहा कि वर्षों से लंबित मामले में न्यायालय की पहल से सत्य की विजय हुई है और इस अवसर पर सभी ने मिलकर भारत माता की आरती कर खुशी व्यक्त की।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे तथा डॉ. अनिस अरझरे सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। आयोजन के अंत में लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए घंटाघर चौक पर पुलिस बल तैनात रहा।

ये भी पढ़े – खंडवा: शनि अमावस्या और शनि जयंती पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, तेल चढ़ाकर की पूजा-अर्चना

  • khandwa-celebration-over-bhojshala-verdict-bharat-mata-aarti
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना