सीएम योगी का जनता दर्शन: “चिंता मत करिए, इलाज में सरकार करेगी भरपूर मदद”

गोरखपुर: गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने आम लोगों की समस्याएं सुनते हुए उन्हें हर संभव सरकारी सहायता का भरोसा दिया। इस दौरान उन्होंने गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आए लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि “चिंता मत करिए, उपचार में सरकार पूरी मदद करेगी।”

जनता दर्शन में करीब 200 लोगों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं। मुख्यमंत्री स्वयं कुर्सियों के पास जाकर लोगों से मिले और एक-एक कर उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए और कहा कि सभी मामलों का निस्तारण समयबद्ध और निष्पक्ष तरीके से किया जाए।

ये भी पढ़े – परिषदीय बच्चों को आधुनिक विज्ञान शिक्षा से जोड़ रही योगी सरकार, आईआईटी गांधीनगर की साइंस किट से बदली स्कूलों की तस्वीर

स्वास्थ्य सहायता से जुड़े मामलों में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जरूरतमंद मरीजों का इलाज सरकार की ओर से कराया जाएगा। जिन लोगों के आयुष्मान कार्ड नहीं बने हैं, उनके कार्ड बनवाने के निर्देश भी दिए गए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए गए।

एक महिला द्वारा अपने बच्चे के इलाज के लिए आर्थिक सहायता और आयुष्मान कार्ड न होने की समस्या बताने पर मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए कहा कि बच्चे का इलाज हर हाल में कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इलाज से जुड़ी अनुमानित लागत (इस्टीमेट) जल्द तैयार कर शासन को भेजा जाए ताकि सहायता में देरी न हो।

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने केवल स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि भूमि विवाद और अपराध से जुड़े मामलों पर भी सख्त रुख अपनाया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को भू-माफियाओं और अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद बच्चों से भी मुलाकात की, उन्हें चॉकलेट दी और आशीर्वाद दिया, जिससे माहौल पूरी तरह आत्मीय और भावनात्मक हो गया।

ये भी पढ़े – किसानों की समृद्धि का आधार बनी योगी सरकार की ‘खेत तालाब योजना’, डिजिटल पारदर्शी व्यवस्था से मिल रहा सीधा लाभ

  • cm-yogi-janata-darshan-gorakhpur-health-help
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना