सिद्धार्थनगर:अंडा फेंकने के विवाद में दो पक्षों में हिंसक मारपीट, घर और अस्पताल परिसर में हमला, कई घायल

सिद्धार्थनगर: डुमरियागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बढ़या भोला नाथ गांव में अंडा फेंकने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद बाद में गंभीर हिंसा में बदल गया। पीड़ित इरफान अहमद ने थाना डुमरियागंज में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि आपसी कहासुनी के बाद कुछ लोगों ने उनके घर पर हमला कर दिया और उसके बाद अस्पताल परिसर में भी हमला किया, जिसमें कई लोग घायल हो गए और एक वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

प्रार्थना पत्र के अनुसार, एक घरेलू कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच अंडा फेंकने की बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। आरोप है कि रात करीब 11 बजे कुछ लोग इरफान अहमद के घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट की गई। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि मारपीट में घायल परिजनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवा ले जाया गया, लेकिन रात करीब 1 बजे अस्पताल पहुंचने पर करीब 30 से 35 लोगों का एक समूह वहां भी पहुंच गया और दोबारा हमला कर दिया। इस हमले में इरफान अहमद, इम्तियाज, इलियास और राजू घायल हो गए तथा उनकी थार गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया गया।

इरफान अहमद ने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस संबंध में डुमरियागंज थाना प्रभारी श्री प्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो चुकी है और मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े – सिद्धार्थनगर में भीषण सड़क हादसा, पिकअप और कार की टक्कर में दो घायल

  • siddharthnagar-dumariyaganj-anda-fenkne-vivad-marpeet-kai-ghayal-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘राष्ट्रवाद’ का नया शोरूम: पोर्ट गया, एयरपोर्ट गया, सैनिक स्कूल गया… क्या अब सेना भी ‘साहब के मित्र’ की होगी?

    ‘राष्ट्रवाद’ का नया शोरूम: पोर्ट गया, एयरपोर्ट गया, सैनिक स्कूल गया… क्या अब सेना भी ‘साहब के मित्र’ की होगी?

    राष्ट्रपति भवन से लोकतंत्र का अपमान? 2 करोड़ जनता के दूतों को समय नहीं, आदिवासी महिला मीनाक्षी नटराजन का रास्ता रोकने के पीछे क्या है BJP की मंशा?

    राष्ट्रपति भवन से लोकतंत्र का अपमान? 2 करोड़ जनता के दूतों को समय नहीं, आदिवासी महिला मीनाक्षी नटराजन का रास्ता रोकने के पीछे क्या है BJP की मंशा?

    लोकतंत्र और न्यायपालिका पर उठते सवाल, दिग्विजय सिंह के बयान से सियासी भूचाल, क्या खतरे में है जनता का जनादेश?

    लोकतंत्र और न्यायपालिका पर उठते सवाल, दिग्विजय सिंह के बयान से सियासी भूचाल, क्या खतरे में है जनता का जनादेश?

    डिजिटल सम्मोहन, रील्स के दौर में खोते रिश्ते और बिखरता हुआ परिवार

    डिजिटल सम्मोहन, रील्स के दौर में खोते रिश्ते और बिखरता हुआ परिवार

    शिक्षा का ‘डेथ वारंट’: सरकारी स्कूलों का जनाज़ा, प्राइवेट माफिया का कब्ज़ा! क्या मुफ्त राशन के बदले बच्चों का भविष्य बेच रही है जनता?

    शिक्षा का ‘डेथ वारंट’: सरकारी स्कूलों का जनाज़ा, प्राइवेट माफिया का कब्ज़ा! क्या मुफ्त राशन के बदले बच्चों का भविष्य बेच रही है जनता?