बुरहानपुर/शाहपुर में नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का विशाल मशाल जुलूस, उग्र प्रदर्शन कर जांच की मांग

बुरहानपुर: शाहपुर में शनिवार शाम नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में रविंद्र महाजन की अगुवाई में विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। यह जुलूस शाहपुर तहसील कार्यालय से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए महात्मा ज्योतिबा फुले प्रतिमा स्थल तक पहुंचा।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं और स्थानीय लोग शामिल हुए। हाथों में मशाल लेकर प्रदर्शनकारियों ने सरकार और परीक्षा प्रणाली के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि नीट पेपर लीक मामले ने देश की शिक्षा व्यवस्था की साख पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और इससे लाखों विद्यार्थियों व अभिभावकों की उम्मीदों को ठेस पहुंची है।

नेताओं ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और छात्रों को न्याय दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मामला नहीं बल्कि युवाओं के भविष्य से जुड़ा गंभीर मुद्दा है, जिसे किसी भी हालत में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

इस दौरान रामभाऊ लांडे, इंद्रसेन देशमुख, सुरेंद्र सिंह, अजय रघुवंशी, किशोर देशमुख, शैलेंद्र इंगले, अशोक पाटिल, नितिन इंगले और कैलाश असेरकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़े – बुरहानपुर में नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का विशाल मशाल जुलूस, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

  • Shahpur NEET Paper Leak Congress Protest News
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना