डबरा ब्रेकिंग: जंगीपुरा वार्ड 17 में भीषण आग, धमाकों से दहला इलाका, तीन घंटे बाद पाया गया काबू

डबरा: नगर के वार्ड क्रमांक 17 जंगीपुरा में रेलवे लाइन के पास स्थित एक मकान में देर रात भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई। घटना रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है, जब आग इतनी तेजी से फैली कि उसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के दौरान मकान में रखे गैस सिलेंडर और अन्य ज्वलनशील सामान में जोरदार धमाके हुए, जिनकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। धमाकों के बाद आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि शुरुआत में उसे काबू करना मुश्किल हो गया, लेकिन दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद करीब तीन घंटे बाद सुबह लगभग 4 बजे आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का पता अभी नहीं चल सका है। आग से मकान में रखा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया, जबकि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। गनीमत रही कि इस भीषण हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि घटना ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। प्रशासन द्वारा मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़े – डबरा: सिंध नदी घाटों पर अवैध रेत खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 7400 घनमीटर रेत जब्त, 5 पनडुब्बियां नष्ट

 

  • Dabra Jangipura House Fire Explosion News
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    पटोरी और कन्नपुर में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान: एई को सौंपा ज्ञापन

    टीकमगढ़/ धर्मेंद्र सिंह लोधी: जिले के बल्देवगढ़ क्षेत्र की…

    आगे पढ़ें
    देवास जनसुनवाई में चिकित्सकीय लापरवाही की शिकायत: प्रसूता के उपचार को लेकर अस्पताल और डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग

    देवास/ गौरव व्यास: देवास कलेक्टर जनसुनवाई में प्रसूता के…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू